पति पत्नी के विवाद के बाद पत्नी कुएं में कूदी, पड़ोसी भी बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतरा
चौबेपुर हरिहरपुर(धौरहरा)निवासी पति पत्नी के विवाद के बाद रीता 40 वर्ष नामक युवती कुए में छलांग लगा दी।
वाराणसी, जेएनएन। चौबेपुर हरिहरपुर(धौरहरा)निवासी पति पत्नी के विवाद के बाद रीता 40 वर्ष नामक युवती कुए में छलांग लगा दी। उसे बचाने पड़ोसी स्रवण राजभर 28 वर्ष भी रस्सी के सहारे उतर कर बचाना चाहा वह कुएं से आधे ऊपर आ चुका था।तभी कुछ लोगो ने रस्सी पकड़े लोगों पर लाठी डण्डे से हमला कर दिया। जिससे दोनों अंदर कुए में पुनः गिर गए दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार हरिहरपुर गांव निवासी गजराज राजभर एवं उनकी पत्नी रीता 40 वर्ष में बुधवार की रात दस बजे अचानक कहासुनी होने लगी इस दौरान पति ने पत्नी रीता के चरित्रं पर लांछन लगाने लगा।जिससे वह घर के सामने कुएं में कूद गयी। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर रस्सी के सहारे पड़ोसी स्रवण राजभर 28 वर्ष बचाने को कुएं में उतर कर बचा लिया। रस्सी के सहारे ऊपर आ रहा था।तभी रीता के पति गजराज राजभर के समर्थकों ने रस्सी पकड़े लोगो पर लाठी डण्डे से हमला बोल दिया। लोगों ने रस्सी छोड़ जान बचाने को भाग खड़े हुए। रस्सी छूटते ही दोनों कुए में पुनः गिर गए दोनों की मौके पर कुए में ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुच कर दोनों शव बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। मृतक स्रवण को दो पुत्र सत्यम 3 वर्ष व शिवम 5 वर्ष है।पत्नी सीमा का रो रो कर बुरा हाल है।सीमा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही ही। मृतक रीता को दो लड़के व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है।