वाराणसी में होमगार्ड ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपया उड़ाया, केस दर्ज
मिर्जामुराद, वाराणसी में एक होमगार्ड की वर्दी पहने ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर शिवचंद्रेश पांडेय के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वाराणसी में होमगार्ड की वर्दी में ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 50 हजार रुपये।
HighLights
होमगार्ड की वर्दी पहने ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर की ठगी।
पीड़ित के खाते से कुल 50 हजार रुपये की राशि उड़ाई गई।
पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। एटीएम बूथ में मदद के नाम पर होमगार्ड की वर्दी पहने ठग द्वारा कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपया उड़ा दिया गया। घटना बीते छह नवंबर की हैं।ठगी के शिकार शिवचंद्रेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज किया।सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ठगी करने वाले की तलाश में जुटी हैं।
संत रविदास नगर (भदोही) जिले के औराई थानांतर्गत उपरौठ निवासी शिवचन्द्रेश पांडेय मिर्जामुराद कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपया निकालने पहुंचे थे।
इस दौरान होमगार्ड की वर्दी पहने पहुंचे ठग ने मदद करने के नाम पर गुप्त पिनकोड जानने के बाद एटीएम कार्ड बदल कर दूसरे कार्ड पकड़ा दिया। कार्ड बदलने के कुछ सांयकाल खाते से 40 हजार रुपए तथा सुबह दस हजार रुपए निकाल लिया। मैसेज आने पर खाता धारक को ठगी की जानकारी हुई।