विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HOLI 2021 : डाक टिकटों पर दिखेंगे होली के रंग, होली की तस्वीर संग जारी करायें डाक टिकट

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 06:31 PM (IST)

आप मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट पर अपनी तस्‍वीर और होली के रंगों को ...और पढ़ें

भारतीय डाक ने लोगों को भारतीय डाक टिकटों से जोड़ने के लिए यह पहल शुरू की है।
भारतीय डाक ने लोगों को भारतीय डाक टिकटों से जोड़ने के लिए यह पहल शुरू की है।

वाराणसी, जेएनएन। आप मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट पर अपनी तस्‍वीर और होली के रंगों को बिखेर सकते हैं। जी हां, भारतीय डाक ने लोगों को भारतीय डाक टिकटों से जोड़ने के लिए यह पहल शुरू की है। 

होली का त्यौहार नजदीक आते ही इसका रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। हर कोई अपनी होली को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपकी होली पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत लोग होली पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि पांंच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी खूबसूरत तस्वीर होगी, वह देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर बाकायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा और साथ में रंगों और अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट प्रधान डाकघर स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में बनवाई जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है, ऐसे में नए जन्मे बच्चों की पहली होली हो या नवयुगल की पहली होली हो अथवा होली में एक साथ इकट्ठा हुए संयुक्त परिवार की यादगार होली हो, इन सब पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व डाक विभाग ने शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किये जाने की सुविधा प्रदान की है, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा है।