काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया गया नमन
काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। त्रिशक्ति सेवा फाउण्डेशन और हिन्दू युवा वाहिनी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया नमन।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक।
काशी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मां के निधन से काशी में भी शोक की लहर है। शनिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउण्डेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इसमें संगठन के जिला व महानगर इकाई सहित सभी 12 मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से उन्हें नमन किया।
इसमें गुरु गोरखनाथ मठ, मैदागिन के रामनाथ महाराज, निवर्तमान मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला, सुनील सिंह, आशुतोष सिंह 'आशु', मनीष मिश्रा, अश्वनी गुप्त, सागर सेठ सहित 12 मंडल इकाइयों के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। सभा के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।