विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइआइटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में होगी सुनवाई, दो नवंबर 2023 की रात में हुई थी वारदात

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

आइआइटी बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में शनिवार को सुनवाई टल गई। फास्टट्रैक कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है, जिसमें आरोपित जमानत पर हैं।

आइआइटी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में सुनवाई कल।

आइआइटी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में सुनवाई कल।

HighLights

  1. आइआइटी बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई टली।

  2. फास्टट्रैक कोर्ट ने 23 नवंबर की अगली तारीख दी।

  3. तीनों आरोपित फिलहाल जमानत पर हैं, बहस जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आइआइटी बीएचयूकी छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की न्यायिक कार्य में व्यस्तता के चलते शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है।

दो आरोपितों कुणाल पांडेय व सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह व राजीव रंजन सिंह द्वारा अपना पक्ष रखा जा रहा है। बहस पूरी न होने पर अदालत ने इसे जारी रखते हुए 21 नवंबर की तिथि मुकर्रर की थी। इस मामले में एक अन्य आरोपित आनंद चौहान की ओर से श्रीनाथ त्रिपाठी अपना पक्ष रख चुके हैं।

प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आइआइटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस की विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर लंका पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपित फिलहाल जमानत पर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।