विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जगद्गुरु बालकदेवाचार्य के दीक्षित शिष्य बनकर रामपंथ का प्रचार किया, उनके नाम पर दी जाएगी स्कालरशिप

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:00 PM (IST)

विशाल भारत संस्थान द्वारा वाराणसी में दलित चिंतक और सुभाषवादी योद्धा ज्ञान प्रकाश जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके कार्यों को याद किया गया और सुभाष भवन में उनकी प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया।

ज्ञान प्रकाश जी को वाराणसी में दी गई श्रद्धांजलि, सुभाष भवन में लगेगी प्रतिमा।

ज्ञान प्रकाश जी को वाराणसी में दी गई श्रद्धांजलि, सुभाष भवन में लगेगी प्रतिमा।

HighLights

  1. दलित चिंतक ज्ञान प्रकाश जी को वाराणसी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

  2. विशाल भारत संस्थान ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

  3. सुभाष भवन में ज्ञान प्रकाश जी की प्रतिमा स्थापित होगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विशाल भारत संस्थान द्वारा दलित चिंतक ,सुभाषवादी योद्धा एवं रामपंथ के धर्म सचिव ज्ञान प्रकाश जी के आकस्मिक निधन से मर्माहत सुभाषवादियो, सामाजिक कार्यकर्त्ताओ एवं बच्चों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर लमही के सुभाष भवन में जुटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुभषवादियो ने अपने नेता ज्ञान प्रकाश को जय हिंद के उद्घोष के साथ अंतिम सलामी दी ।

विशाल भारत संस्थान के प्रांतीय संपर्क प्रमुख अनिल पांडेय ने कहा कि ज्ञान प्रकाश एक सुभाष वादी विचारक थे ,जो बैंक की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए समर्पित हो गए। साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ कवीन्द्र नारायण ने कहा कि दलित बस्तियों में धर्म और सेवा का प्रकल्प शुरू किया । ज्ञान प्रकाश जैसा विचारक बिरले ही होते है। दलित समाज को राम की ओर ले जाने का अभियान चला रहे थे ।

शिक्षक संघ के नेता अजीत सिंह टीका ने कहा कि ज्ञान प्रकाश ने अनाज बैंक के जरिये भूख पीड़ितों और सड़क पर रहने वालों की सेवा किया । इसके लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे। विशाल भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे ने कहा कि ज्ञान प्रकाश जी धर्म और समाज मे दलित समाज की भागीदारी चाहते थे। इस अवसर पर नम आंखों से सभी ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने यह तय किया कि ज्ञान प्रकाश जी की प्रतिमा सुभाष भवन में लगाई जाएगी ।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि ज्ञान प्रकाश जी का दलित चिंतन राष्ट्रहित में था। जाति पाती के भेदभाव को खत्म करके समाज को एकजुट करने के लिए काम कर रहे थे। नेताजी सुभाष के विचारों से दलित समाज को जोड़ रहे थे , ताकि दलित समाज को राष्ट्रभक्ति से जोड़ा जा सके। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने कहा कि युवाओ को ज्ञान प्रकाश के रास्ते पर चलना चाहिए ।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। इस सभा मे विवेकानंद सिंह, गौरव सिंह, कमलाकांत सिंह, वीरेंद्र राय, डॉ अर्चना भारतवंशी, डॉ मृदुला जायसवाल, डॉ नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, हकीमुद्दीन पांडेय, उमेद दूबे, शैलेन्द्र शुक्ला, विवेक मिश्रा, दक्षिता भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला, इली, संजू, पूनम श्रीवास्तव, नगीना, अंजू श्रीवास्तव ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।