उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथियां तय हो गईं? जान लें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की पूरी हकीकत
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तारीखों को लेकर वायरल हो रही खबरें सरासर गलत हैं। राज्य ...और पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव की तारीखें वायरल: जानें सोशल मीडिया पर फैल रही खबर की सच्चाई।
HighLights
सोशल मीडिया पर पंचायत चुनाव की फर्जी तारीखें वायरल।
वायरल सूची लोकसभा सीटों से संबंधित, भ्रामक जानकारी।
पंचायत चुनाव इस वर्ष होने की उम्मीद नहीं है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की कुछ सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन सूचनाओं के अनुसार यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित होने की जानकारी और तिथियों की जानकारी सामने आई है। इन वायरल हो रही सूचनाओं में बताया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव 2026 डेट कन्फर्म कर चुकी है और अब ग्राम प्रधान चुनाव 15 अक्टूबर से होने वाला है।
जारी हो रही वायरल सूचना के अनुसार
15. अक्टूबर : सहारनपुर, कैराना, मुजपफननगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर श्रीभीत, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मधुरा, अलीगढ़, आगरा, रामपुर, रामली, शामली, हापुड़
21. अक्टूबर : हाथरस, संभल फतेहपुर फिरोजाबाद मैनपुरी, आंवला, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, बिधित उन्नाव, फर्रुखाबाद कानपुर, कन्नौज, इटावा, आगरा, बहराइच, लखीमपुर खीरी
29. अक्टूबर : सीकरीमगंज रायबरेली, अमेठी, एटा, बाजालौन, झांसी, तखनऊ, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी फैजाबाद, कैसरगंज, गोडार, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ फूलपुर प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, बस्ती, कुशीनगांज, बस्ती, संतकबीरनगर
7. नवंबर : महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, देवरिया, बांसगांव, पोली, सलेमपुर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी आजमगढ़, मछलीशहर, लालगंज, मऊ।

वहीं इन तिथियों के साथ ही आगामी 18 नवंबर को मतगणना की भी जानकारी वायरल की जा रही है। बताते चलें कि यह सूचना सरारस गलत तथ्यों के साथ लोग अपने सोशल मीडिया हैंडल की रीच बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। दरअसल यह सूची लोकसभा सीटों की है और यह भ्रामक सूचनाओं के साथ वायरल की जा रही है।
चुनाव आयोग की ओर से अभी आरक्षण सबसे पहले तय होगा और इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया गति पकड़ेगी। जबकि चुनाव की सूचना कम से कम माह भर पूर्व जारी करने का विधान रहा है, इस हिसाब से पंचायत चुनाव की यह भ्रामक सूचना की पुष्टि किसी स्तर पर नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पंचायत चुनाव इस वर्ष होने की उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि यह विधानसभा के साथ या उसी के आसपास हो सकता है।
