Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gyanvapi : ज्ञानवापी परिसर में चल रहे सर्वे को लेकर अफवाहों से सभी चिंतित, सर्वे की गोपनीयता बनाए रखने की अपील

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 05:28 AM (IST)

    ज्ञानवापी में सर्वे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं। इसे लेकर मंदिर और मस्जिद दोनों पक्षों ने चिंता जताई है। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अदालत के आदेश पर सर्वे चल रहा है।

    Hero Image
    सर्वे रविवार को दो पालियों में सात घंटे चला।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। ज्ञानवापी में सर्वे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं। इसे लेकर मंदिर और मस्जिद दोनों पक्षों ने चिंता जताई है। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अदालत के आदेश पर सर्वे चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी गोपनीयता बनी रहनी चाहिए। इसे लेकर बयानबाजी व अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए। विश्व वैदिक सनातन संघ की रविवार को हुई बैठक में भी इसे लेकर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि एएसआइ टीम सर्वे करके अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंपेगी, लेकिन सर्वे को लेकर तमाम बातें की जा रही हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

    ज्ञानवापी का सच जल्द सामने आएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, सिद्धनाथ सिंह, मानबहादुर सिंह आदि रहे। सर्वे रविवार को भी दो पालियों में सात घंटे चला। सभी पक्षों के लोग इसमें शामिल हुए। मंदिर पक्ष से चारों वादी महिलाएं सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक और उनके साथ वकील विष्णु शंकर जैन, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सुधीर त्रिपाठी रहे। वादी राखी सिंह की ओर से वकील अनुपम द्विवेदी, मस्जिद पक्ष से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के सदस्य शमशेर अली, एजाज मोहम्मद इलियासी, वकील तौहीद खान थे।