विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी 2027 में आने वाली है अनोखी नवरात्र‍ि, आप भी देवी कृपा के ल‍िए कर सकते हैं स‍िद्ध‍ि अनुष्‍ठान

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 01:33 PM (GMT+05:30)

वर्ष 2027 में माघ गुप्त नवरात्रि 7 फरवरी से 16 फरवरी तक मनाई जाएगी, जिसमें दस महाविद्याओं की गुप्त साधना की जाती है। यह पर्व तांत्रिक साधना, मंत्र जाप और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, जिसमें साधक सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

फरवरी 2027 में माघ गुप्त नवरात्रि: जानें तिथियां और साधना का महत्व।

फरवरी 2027 में माघ गुप्त नवरात्रि: जानें तिथियां और साधना का महत्व।

HighLights

  1. माघ गुप्त नवरात्रि 7 से 16 फरवरी 2027 तक।

  2. दस महाविद्याओं की गुप्त साधना का विशेष पर्व।

  3. तांत्रिक साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए फलदायी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्ष में चार नवरात्र आयोजनों की मान्‍यता है। शारदीय नवरात्र अक्‍टूबर माह के बाद अब अगला गुप्‍त नवरात्र माघ मास में होने जा रहा है। इसके लि‍ए साधक काशी ही नहीं व‍िंध्‍य वास‍िनी पर‍िक्षेत्र में भी दर्शन पूजन और साधना करने के ल‍िए आते हैं। 

वर्ष 2027 में सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था और साधना के विशेष पर्व नवरात्रि की तिथियां तय हैं। नए साल की शुरुआत में फरवरी में माघ गुप्त नवरात्र के साधना का पर्व होगा। पंचांग के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 7 फरवरी 2027 को प्रतिपदा तिथि और घटस्थापना के साथ होगी। नौ दिनों तक चलने वाली इस गुप्त साधना का समापन मंगलवार, 16 फरवरी 2027 को दशमी तिथि और नवरात्रि पारणा के साथ होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि तांत्रिक साधना, मंत्र जाप और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। इस दौरान दस महाविद्याओं और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की गुप्त रूप से आराधना की जाती है। साधक संयम, नियम और भक्ति के साथ मां भगवती से सुख-समृद्धि, शांति और शक्ति की कामना करते हैं। गुप्त नवरात्रि से पहले जनवरी 2027 में शाकम्भरी नवरात्रि 16 जनवरी से 22 जनवरी 2027 तक मनाई जाएगी, जिससे साल के शुरुआती दो महीनों में ही भक्तों को देवी आराधना के दो महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे।

2027 माघ गुप्त नवरात्रि की मुख्य तिथियां और पूजा क्रम

  • 7 फरवरी 2027: प्रतिपदा, घटस्थापना और मां शैलपुत्री पूजा संग नवरात्र का शुभारंभ होगा।

  • 8 फरवरी 2027: द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा होगी।

  • 9 फरवरी 2027: तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की आराधना का द‍िन।

  • 10 फरवरी 2027: चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा का पूजन किया जाएगा।

  • 11 फरवरी 2027: पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की उपासना होगी।

  • 12 फरवरी 2027: षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी।

  • 13 फरवरी 2027: सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की आराधना होगी।

  • 14 फरवरी 2027: अष्टमी तिथि पर मां महागौरी का पूजन किया जाएगा।

  • 15 फरवरी 2027: नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवमी के अनुष्ठान संपन्न होंगे।

  • 16 फरवरी 2027: दशमी तिथि पर हवन, कन्या पूजन या निर्धारित धार्मिक नियमों के अनुसार नवरात्रि पारणा के साथ पर्व का समापन होगा।

धार्मिक मतावलंब‍ियों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान साधकों को सात्विक जीवनशैली अपनानी चाहिए और मन, वचन व कर्म की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए। घटस्थापना के दिन कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है और प्रतिदिन निर्धारित देवी स्वरूप का ध्यान व पाठ किया जाता है। दशमी को पारणा के साथ व्रत और साधना का पूर्ण फल प्राप्त होने की मान्यता है। वर्ष 2027 के शुरुआती महीनों में पड़ने वाली शाकम्भरी नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में त‍िथि‍यों को व‍िचारने का क्रम चल रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।