आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर Azamgarh news
यहां पर श्याम सिंह (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी गोली लगने से घायल श्याम को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़, जेएनएन। हाैसला बुलंद बदमाश अब राहजनी के साथ ही असलहों से हमला कर पुलिसिया लापरवाही से गुपचुप फरार भी हाे जा रहे हैं और पुलिस लकीर पीटती रह जा रही है। कुछ ऐसी ही वारदात आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव के समीप शनिवार की रात हुई।
यहां पर श्याम सिंह (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल श्याम को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्याम रानी की सराय बाजार में एक वेंडिंग की दुकान में काम करता था। रात में दुकान से वापस घर जा रहा था कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके पर फरार हो गए। मामले में पुलिस को सूचना दी गई मगर रात में पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया।