#वारदात : आजमगढ़ में मुकदमे की सुनवाई में जा रहे युवक को गोली मारकर किया घायल
रौनापार क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:06 AM (IST)
आजमगढ, जेएनएन। रौनापार क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे ग्राम आराजी देवारा महराजगंज निवासी प्रमोद यादव पुत्र स्व. भगवान दास यादव (35) को रौनापार थाने के रोशनगंज मे महुला गढवल बांध पर गोली मारी गई। गोली कन्धे के पास लगी है। जिसको घायल अवस्था में 100 नम्बर पुलिस सदर हास्पिटल आजमगढ़ ले गई।
प्रमोद यादव की ससुराल गोरखपुर में है जिसका अपनी पत्नी से विवाद के मामले में कुछ वर्षों से मुकदमा चल रहा था। प्रमोद जेल से जमानत पर छूट कर आये थे। उसी मुकदमे में आज गोरखपुर में सुनवाई की तारीख़ थी। सुबह बाइक से प्रमोद यादव महुला गढवल बांध होते हुये गोरखपुर जा रहे थे, जैसे रोशनगंज के पास पहुंचे कि अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें