जौनपुर में बारात में भोजन के दौरान चली गोली से वेटर गंभीर रूप से घायल Jaunpur news
सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुलतानपुर गांव में सोमवार की देर रात वैवाहिक समारोह में भोजन के दौरान पर्दे के पीछे से चली गोली से वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 11:40 AM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुलतानपुर गांव में सोमवार की देर रात वैवाहिक समारोह में भोजन के दौरान पर्दे के पीछे से चली गोली से वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। आइसक्रीम परोस रहा घायल वेटर यशवंत प्रजापति वधू पक्ष का पड़ोसी है। आनन-फानन उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से जौनपुर रेफर कर दिया गया।
बहरहाल रात में किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वधू पक्ष के कुछ लोगों को थाने लेकर आई। बरात कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के खनुआई निवासी हरीराम पासवान की थी जो श्रीराम पासवान के यहां आई थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें