विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दैनिक जागरण के अभियान ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ का भव्य आयोजन, वाराणसी में उमड़ेगा देशभक्ति का जनसैलाब

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 12:21 PM (IST)

दैनिक जागरण 5 नवंबर 2026 को वाराणसी में 'एक दीया बलिदानियों के नाम' अभियान आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम ...और पढ़ें

वाराणसी में 'एक दीया बलिदानियों के नाम' अभियान, शहीदों को नमन करने उमड़ेगा जनसैलाब।

वाराणसी में 'एक दीया बलिदानियों के नाम' अभियान, शहीदों को नमन करने उमड़ेगा जनसैलाब।

HighLights

  1. दैनिक जागरण का 'एक दीया बलिदानियों के नाम' अभियान वाराणसी में।

  2. 5 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन, पांडेयपुर में भव्य आयोजन।

  3. शहीदों के सम्मान में हजारों दीप प्रज्वलित कर कृतज्ञता।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और वीर जवानों को नमन करने के लिए काशी एक बार फिर से तैयार है। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायी राष्ट्रभक्ति अभियान ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ का आयोजन 5 नवंबर 2026 गुरुवार को किया जा रहा है।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन, पांडेयपुर, वाराणसी में दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पावन अवसर है, जिनकी बदौलत आज पूरा देश चैन की सांस ले रहा है।

jagran1

शौर्य और बलिदान को समर्पित काशी की शाम
भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह अनुष्ठान पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों की स्मृति में इस शाम हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पांडेयपुर स्थित पुलिस लाइन का पूरा परिसर दीपों की दिव्यता और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठेगा।

दैनिक जागरण का यह अभियान समाज के हर वर्ग को अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर उन परिवारों और वीर सपूतों को याद करने का मंच प्रदान करता है, जिन्होंने देश की खातिर अपने घर-परिवार का बलिदान दे दिया।

सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित करें शिरकत
आयोजन समिति ने काशी के सभी नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इस पवित्र अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आप अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

jagran2

कार्यक्रम का नाम: एक दीया बलिदानियों के नाम (दैनिक जागरण द्वारा आयोजित)

दिनांक: 5 नवंबर 2026

समय: सायं 3:00 बजे से

स्थान: पुलिस लाइन, पांडेयपुर, वाराणसी

‘जिनसे रोशन है हिंदुस्तान’
“एक दीया... उन वीरों के नाम, जिनसे रोशन है हिंदुस्तान” — इस मूल भाव के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोग शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही सामूहिक रूप से दीप जलाकर यह संदेश दिया जाएगा कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काशी के कोने-कोने से लोग इस राष्ट्रव्यापी भावना के साथ जुड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन के पूर्व ही लोगों से पहुंचने की अपेक्षा की गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।