Move to Jagran APP

बोले राज्‍यपाल राम नाईक, उत्‍तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण पर हो रहा बेहतर काम

जौनपुर में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि जौनपुर का अस्तित्व उत्तर वैदिक काल से है, यहां के पर्यावरण में ऐसी ताकत जहां यमदग्नि और गौतम बुद्ध के पांव पड़े।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:43 PM (IST)
बोले राज्‍यपाल राम नाईक, उत्‍तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण पर हो रहा बेहतर काम
बोले राज्‍यपाल राम नाईक, उत्‍तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण पर हो रहा बेहतर काम

जौनपुर, जेएनएन। सामाजिक संस्था जेब्रा के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि जौनपुर का अस्तित्व उत्तर वैदिक काल से है, यहां के पर्यावरण में ऐसी ताकत जहां यमदग्नि और गौतम बुद्ध के पांव पड़े। ऐसी भूमि का हमेशा विकास हो, यह मेरी कामना है। जेब्रा संस्था द्वारा कलंक को मिटाने वाले दहेज रहित विवाह जैसे आयोजन को कराना सराहनीय कदम। महिला सशक्तिकरण की वकालत करते हुए कहा कि जब लड़की शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है।

loksabha election banner

एक समय ये सोच थी कि महिलाओं को क्यों पढ़ाया जाए। अब जागृति बढ़ी है, परिवर्तन आ रहा है। विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के नाते मैं दर्शक हूं। गए साल में 51 फीसद उपाधियां लड़कियों को। इस वर्ष 56 फीसद लड़कियों को उपाधि। पदक में 66 फीसद लड़कियों की भागदारी। इस तरह यूपी में नारी सशक्तिकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो लड़कियों के विवाह में आई परेशानी को मैने महसूस किया लेकिन जेब्रा के द्वारा 500 शादियों का प्रयास बेमिसाल है। दिव्यांगों का सहयोग, गरीबों को शिक्षित करना, आपदा में सहयोग बड़ी बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.