31 अगस्त को अपने पैतृक आवास गाजीपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र 31 अगस्त को अपने पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव में आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:05 AM (IST)
गाजीपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र 31 अगस्त को अपने पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव में आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्यपाल बनने के बाद वह पहली बार अपने आवास पर आ रहे हैं। हालांकि वह घरेलू कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। उनके भतीजे ओमकार मिश्र ने बताया कि शनिवार को ही उनके आगमन का कार्यक्रम तय हुआ है।
उनके आगमन पर हेलीपैड कहां बनेगा और कार्यक्रम की अन्य रूपरेखा भी अब तय की जा रही है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी कलराज मिश्र के घर पहुंचे और ओमकार मिश्र से बातचीत की। इसके बाद हेलीपैड बनाने हेतु नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज का मैदान का जायजा लेने के लिए शाम छह बजे उनके घर से निकले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें