Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार में 10 गुना बढ़ गया है सरकारी भ्रष्टाचार व अत्याचार,बोले शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सूबे में 10 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 07:22 PM (IST)
भाजपा की सरकार में 10 गुना बढ़ गया है सरकारी भ्रष्टाचार व अत्याचार,बोले शिवपाल सिंह यादव
भाजपा की सरकार में 10 गुना बढ़ गया है सरकारी भ्रष्टाचार व अत्याचार,बोले शिवपाल सिंह यादव

बलिया, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्व. बद्रीनाथ सिंह गरीबों के मसीहा थे। उनके रग-रग में सेवा भाव भरा था। उनकी सहजता ही उन्हें सभी से अलग करती थी। वह रविवार को सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 18वीं पुण्यतिथि समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी युग में एक सड़क बनना कठिन है जबकि हमारे कार्यकाल में जहां भी सड़कों की आवश्यकता होती थी, वहां सड़कें बन जाया करती थी। मोदी सिर्फ विदेश भ्रमण में लगे हुए हैं। इधर सूबे के मुखिया योगीजी की बात अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।

loksabha election banner

शिवपाल ने कहा कि सूबे में 10 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यहां सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। दो करोड़ युवाओं को रोजगार एवं नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार में हर दिन बेरोजगारी की समस्या से लाचार हर दिन 21 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रही हैै। लोकतंत्र  की हत्या की जा रही हैै। नागरिकता संशोधन बिल के मामले में किसी भी पार्टी से राय नहीं ली गई। मोदी जी देश को कर्ज से मुक्त करने का संकल्प लेकर आए थे लेकिन कर्ज मुक्ति की बात कौन करे कर्ज लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

इससे पूर्व बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के सदस्यों की ओर से शिवपाल का सम्मान 101 किलो की माला, चांदी का मुकुट व स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से किया गया। सभा को विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, दीपक मिश्रा, अरूण सिंह, प्रियंका राय, बृजभान सिंह बघेल, बीएन सिंह, नगर पंचायत सहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, कमलेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.