विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी के लोगों के लिए खुशखबरी, 15 करोड़ की लागत से होगा इस सड़क का निर्माण; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Published: Wed, 10 Jul 2024 08:29 AM (IST)

वाराणसी जिले में 15 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उमरहा हाईवे से स्वर्वेद मंदिर तक ...और पढ़ें

उमरहा के पास हाईवे से स्वर्वेद मंदिर जाने वाला मार्ग।
उमरहा के पास हाईवे से स्वर्वेद मंदिर जाने वाला मार्ग।

HighLights

  1. 15 करोड़ की लागत से स्वर्वेद मंदिर की बनेगी सड़क
  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 दिसंबर-2023 को स्वर्वेद मंदिर का किया था उद्घाटन
  3. लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा

जेपी पांडेय,  वाराणसी। आशापुर-चौबेपुर मार्ग स्थित उमरहा हाईवे से स्वर्वेद मंदिर तक सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने धर्मार्थ मार्ग के चौड़ीकरण योजना के तहत सर्वे कर 15.70 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। पीडब्ल्यूडी जमीन खरीदने के साथ सड़क किनारे बिजली के खंभे हटाकर सड़क बनाएगी।

स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 दिसंबर-2023 को किया था। उसके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण का निर्देश दिया था। कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर व चंद्रावती में जैन मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, यहां काफी संख्या में रोज श्रद्धालु आते-जाते हैं।

चौड़ा होगा मार्ग

उमरहा में स्वर्वेद मंदिर बनने के साथ एक और आस्था का केंद्र बन गया है, यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हाईवे से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित स्वर्वेद मंदिर में श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। नहर के किनारे सड़क होने और दोनों तरफ से चार पहिया वाहन आमने-सामने आने पर जाम लग जाता है। इस मार्ग पर एक तरफ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नहर की तरफ रेलिंग लगाई जाएगी जिससे भीड़ होने पर कोई हादसा नहीं हो।

ऐसे खर्च होगी राशि

जमीन की लागत 10.35 करोड़
सड़क की लागत पांच करोड
यूटीलिटी शिफ्टिंग 35 लाख
कुल लागत 15.70 करोड

पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया- 

स्वर्वेद मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, यहां रोज काफी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते है, उनकी सुविधा को देखते सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट आने के साथ टेंडर कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कल से तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, बादल की आवाजाही के बीच बढ़ा तापमान