ईश्वरीय है धरती का कानून : इंद्रेश कुमार
वाराणसी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा धरती का कानू
वाराणसी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा धरती का कानून ईश्वरीय है जो सत्य व सही के साथ खड़ा होता है। भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय में भेद नहीं करने वाला स्वामी विवेकानंद को समझता है। स्वामी जी के विचार भारत को विश्वगुरु बनाने की तरफ ले जाते हैं। इंद्रेश कुमार सोमवार को पराड़कर स्मृति भवन में 'स्वामी विवेकानंद: कुछ छुए, अनछुए पहलू' पुस्तक का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। पुस्तक का लेखन अनिल कुमार सिंह ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.एचके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.पृथ्वीशनाग थे। संचालन मनोज सिंह, धन्यवाद गौरव प्रकाश ने दिया। अमित कुमार राय, दीपक वाही, एसएस चंद्र, अनुराग, डा.बलवीर, डा.पंकज आदि उपस्थित थे।