Move to Jagran APP

वाराणसी में बालिकाओं ने रैली निकालकर मांगा बराबरी का हक, लड़कियों की घटती आबादी पर चिंता

रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली प्राइमरी स्कूल से प्रारम्भ होकर बाजार गांव के विभिन्न बस्तियों से होते हुए पंचायत भवन तक गयी। जहा पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 01:10 PM (IST)
रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। आशा ट्रस्ट व लोक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बेनीपुर गांव में सैकड़ों लड़कियों ने लिंग भेद के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल गाँव की सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने नही किसी का हो अपमान लड़का लड़की एक समान, बाबा हमको पढ़ने दो पढ़कर आगे बढ़ने दो, कन्या भ्रूण हत्या बन्द करो, बाल विवाह पर रोक लगाओ, हमको दुनिया में आने दो अपना मान बढ़ाने दो, बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ आदि नारे लगाते और हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे।

loksabha election banner

रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली प्राइमरी स्कूल से प्रारम्भ होकर बाजार गांव के विभिन्न बस्तियों से होते हुए पंचायत भवन तक गयी। जहा पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, एस आई बलिराम पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा ने दीप जलाकर किया। लड़कियों ने लिंग भेदभाव और लड़का लड़की असमानता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया और असमानता के खिलाफ खुलकर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बेनीपुर, बड़ौरा बाजार, भतपुरवां, गनेशपुर, नागेपुर, कल्लीपुर व कुंडरिया आदि आसपास के कई गांव की लड़कियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज लड़कियों और लड़कों में आज भी भेदभाव कर रहा है। जिसके कारण कोख में ही लड़कियों को मार दिया जाता है, नतीजन दिन प्रतिदिन लड़कियों की संख्या घटती जा रही है। उत्तर प्रदेश की आबादी में छह साल की उम्र में एक हजार बच्चों के मुकाबले सिर्फ 902 बच्चियां है। इस आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में हर साल औसतन पौने दो लाख बेटियां गायब हो रही हैं, जो चिंता की बात है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि यदि हमें खुशहाल घर समाज चाहिए तो महिलाओं के साथ होने वाले हर तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

मिशन शक्ति अभियान थाना मिर्जामुराद से आये रूचि सिंह व एस आई बलिराम पाठक ने सरकार द्वारा चलाये गए मिशन शक्ति अभियान और लड़कियों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 112,198, 181, 102 आदि की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन आशा मौर्या व मन्जू, स्वागत राजकुमारी पटेल और धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मीरा, राजकुमारी, आशा, सरोज, मन्जू, पंचमुखी, सोनी, अनीता, रामबचन, शिवकुमार, विकास शर्मा आदि लोगों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.