विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएचयू में 18 से 20 नवंबर तक जुटेंगे देश भर के भू-विज्ञानी

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:18 PM (IST)

काशी हिंदू विश्वविद्यालय का भूविज्ञान विभाग 18 से 20 नवंबर तक पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन एईईएस-2026 आयोजित ...और पढ़ें

बीएचयू में पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

बीएचयू में पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

HighLights

  1. 18-20 नवंबर को बीएचयू में राष्ट्रीय सम्मेलन एईईएस-2026।

  2. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं पर विज्ञानी करेंगे विचार-विमर्श।

  3. एआई, मशीन लर्निंग और भू-स्थानिक तकनीकों पर प्रदर्शनी भी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान का भूविज्ञान विभाग 18 से 20 नवंबर तक पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान में प्रगति, चुनौतियां एवं अवसर विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन एईईएस-2026 आयोजित करेगा। उद्घाटन 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे विज्ञान संस्थान के महामना हाल में होगा।

मुख्य अतिथि सीएसआइआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. महेश ठक्कर होंगे। अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी करेंगे।

सम्मेलन में देशभर के विज्ञानी, भू-विज्ञानी, शोधार्थी और विद्यार्थी जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं, खनिज एवं जल संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

साथ ही पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन के दौरान थर्मो फिशर और नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग आर्गनाइजेशन (नाटमो) की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें रिमोट सेंसिंग, जीआइएस, जीपीएस और भू-स्थानिक तकनीकों से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।