गैंगस्टर झुन्ना पंडित को पंजाब पुलिस ने रूपनगर में मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
पंजाब में रूपनगर पुलिस ने गैंगस्टर श्री प्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित को चिंतपूर्णी से दिल्ली लौटते हुए रूपनगर में काहनपुर खुही के पास गुरुवार को सुबह चार बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
वाराणसी, जेएनएन। पंजाब में रूपनगर पुलिस ने गैंगस्टर श्री प्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित को चिंतपूर्णी से दिल्ली लौटते हुए रूपनगर में काहनपुर खुही के पास गुरुवार को सुबह चार बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। झुन्ना पंडित ने तीन और पुलिस ने चार फायर किए। 24 साल के आरोपित से 16 साल की उम्र में झुन्ना पंडित ने पहला कत्ल किया था। उस पर कत्ल के 10 मामले दर्ज हैं। कुल 20 कत्ल, फिरौती और अपहरण के केसों में वांछित है। दोनों हाथों से निशानेबाजी का माहिर निशानेबाज है 24 साल का झुन्ना पंडित। मोटर साइकिल पर ही देता है वारदातों को अंजाम। एक बीएसपी और एक बीजेपी वर्कर का कत्ल किया है। पंडित पर 6 केस उत्तरप्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है।