Move to Jagran APP

बलिया के पचरूखिया में गंगा की धारा ने बनाया दबाव, कई एकड़ फसल विलीन

बलिया में गंगा व सरयू ने एक साथ रफ्तार पकड़ ली है। इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी खतरा निशान से एक सेमी ऊपर बह रही है। वहीं गंगा का जल स्तर भी तेजी से बढऩे लगा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 04:42 PM (IST)
बलिया के पचरूखिया में गंगा की धारा ने बनाया दबाव, कई एकड़ फसल विलीन

बलिया, जेएनएन। गंगा व सरयू ने एक साथ रफ्तार पकड़ ली है। इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी खतरा निशान से एक सेमी ऊपर बह रही है। वहीं गंगा का जल स्तर भी तेजी से बढऩे लगा है। गंगा का दबाव पचरूखिया में बनने लगा है। इससे वहां कई एकड़ मक्का की फसल डूब गई है। बिल्थरारोड में सरयू के जलस्तर में जारी बढ़ाव की रफ्तार फिर से तेज हो गई है।

loksabha election banner

नदी रविवार को खतरे के निशान से 1.02 सेमी ऊपर पहुंच गई। प्रत्येक दो-तीन घंटे में नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार तुर्तीपार डीएसपी हेड पर नदी का जलस्तर रविवार को दोपहर एक बजे 65.003 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरा निशान 64.01 मीटर से 1.02 सेंटीमीटर ऊपर है। इधर नदी के जलस्तर में बढ़ाव व घटाव के बाद फिर से बढ़ाव शुरु होते ही कहीं-कहीं कटान तेज हो गया है।

चेतावनी निशान की तरफ तेजी से बढऩे लगी गंगा

गंगा के जल स्तर में रविवार को वृद्धा िका क्रम जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर गंगा का जलस्तर 8  बजे 55. 620 मीटर दर्ज किया गया। गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव पर है। इस कारण अवशेष केहरपुर व गंगापुर में कटान का क्रम जारी है। जलस्तर बढऩे का क्रम जारी रहा। गंगा चेतावनी ङ्क्षबदु 56 ,615 की ओर अग्रसर हो सकती है। नदी तटवर्ती निचले हिस्से में पानी का फैलाव पचरुखिया से लेकर पोखरा तक जारी है। इस कारण कई एकड़ खेतों में मक्का, परवल व हरि सब्जी का खेत पर प्रभावित हो गए है।

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के विधायक संजय यादव ने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने ग्राम सिसोटार, लीलकर, खरीद, कठौड़ा आदि गांवों का दौरा कर क्षतिग्रस्त बंधे का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों के आवास का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक भवनों व स्कूलों का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, मंजय राय, आलोक त्रिपाठी, रमाशंकर वर्मा, मंटू सिंह, शोभन राजभर, बिट्टू पांडेय आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.