वाराणसी में हर घंटे दो सेमी घट रही गंगा, बलिया में भी अब खतरे के निशान से नीचे जलस्तर
पिछले सप्ताह मामूली बढ़ाव के बाद गंगा का जल स्तर लगातार घटते जा रहा है। गंगा हर घंटे दो सेंटीमीटर नीचे भाग रहीं थी।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 12:37 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। पिछले सप्ताह मामूली बढ़ाव के बाद गंगा का जल स्तर लगातार घटते जा रहा है। गंगा हर घंटे दो सेंटीमीटर नीचे भाग रहीं थी। गुरुवार रात तक 67.66 मीटर पर आ गया। बलिया में भी गंगा अब खतरे के निशान से नीचे आ गईं हैं। शहजादपुर कौशांबी से लेकर बलिया तक जल स्तर घटाव पर ही है।
वाराणसी में एक दिन पहले सुबह आठ बजे तक जहां गंगा का जल स्तर 68.20 मीटर पर था। वहीं शाम छह बजे तक सेमी घटकर गंगा 68.13 मीटर पर आ गईं थी। हालांकि इसके बाद जल स्तर स्थिर हो गया था। गंगा के साथ ही गोमती, छोटी सरयू, सई, टोंस, सोन, रिहंद आदि नदियां भी या तो स्थिर हैं या फिर घट रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जल स्तर अभी और घटेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें