Move to Jagran APP

वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, आज 61.52 मीटर दर्ज किया गया, लोगों को मिली राहत

वाराणसी में गंगा का जलस्तर शनिवार से घटने लगा है। इससे पहले शुक्रवार की शाम सात बजे तक गंगा जलस्तर 61.62 मीटर तक पहुंच गया था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 02:20 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:52 PM (IST)
वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, आज 61.52 मीटर दर्ज किया गया, लोगों को मिली राहत

वाराणसी, जेएनएन। गंगा का जलस्तर शनिवार से घटने लगा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले शुक्रवार की शाम सात बजे तक गंगा जलस्तर 61.62 मीटर तक पहुंच गया था। शनिवार की सुबह आठ बजे तक आंकड़ा 61.57 मीटर था और दोपहर बाद 61.52 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार को गंगा जहां प्रति दो घंटे में एक सेमी बढ़ रही थीं वहीं बुधवार को प्रति घंटे में ही एक सेमी की रफ्तार से बढऩे लगीं। इसके कारण लोगों की धुकधुकी भी बढऩे लगी है। लोग अभी से ही सतर्क हो गए हैं।

loksabha election banner

70.26 मीटर है चेतावनी बिंदु, प्रशासन अब भी अलर्ट मोड में

सोमवार की शाम छह बजे वाराणसी में गंगा का जलस्तर जहां 60.83 मीटर ही था वहीं मंगलवार को यह आंकड़ा 61.11 मीटर पर पहुंच गया। इसके 26 घंटे के बाद बुधवार की रात आठ बजे जलस्तर 61.30 मीटर पर पहुंच गया। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही गंगा चेतावनी बिंदु (70.26) मीटर तक पहुंच सकती हैं। हालांकि प्रशासन भी अब अलर्ट मोड में आने लगा है।

लगातार डेढ़ पखवारे से हो रही बारिश से बढ़ने लगा था जलस्‍तर

लगातार डेढ़ पखवारे से हो रही बारिश का असर गंगा नदी पर भी पडऩे लगा है। बुधवार को बारिश नहीं होने के बाद भी जलस्तर की शाम पांच बजे से ही रफ्तार एक घंटे में एक सेमी हो गई। रविवार की शाम को जलस्तर जहां 60.72 मीटर था वहीं सोमवार की शाम को छह बजे तक बढकऱ 60.83 मीटर पर आ गया। केंद्रीय जल आयोग के मंगलवार की शाम को गंगा 61.11 मीटर पर पहुंच गई थीं। वहीं बुधवार को सुबह आठ बजे तक यह आंकड़ा 61.22 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की सुबह गंगा घटाव पर आ गई।

बलिया में प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्‍तर

बलिया में बीते शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर दिन में दो बजे गंगा का जलस्तर 53.13 मीटर दर्ज किया गया। गंगा प्रति घंटा दो सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है। ऐसे में जयप्रकाशनगर, दूबे छपरा, गंगापुर, केहरपुर, नौरंगा आदि स्थानों पर कटानरोधी कार्य भी प्रभावित हो चला है। ऐसे में तटवर्ती लोगों के अंदर अब धुकधुकी बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.