वाराणसी में लगातार घट रहा गंगा का जलस्तर, घाटों के किनारे मिट्टी की सफाई करने में जुटे लोग
गंगा का जल स्तर लगातार घटते ही जा रहा है। स्थिति यह हो गई कि गंगा अब 67 मीटर के पास पहुंच गईं हैं। इसके कारण पानी घाट से दूर भागने लगा है।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 10:17 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। गंगा का जल स्तर लगातार घटते ही जा रहा है। स्थिति यह हो गई कि गंगा अब 67 मीटर के पास पहुंच गईं हैं। इसके कारण पानी घाट से दूर भागने लगा है। पिछले सप्ताह मामूली बढ़ाव के बाद शुक्रवार को गंगा हर घंटे दो सेंटीमीटर नीचे भाग रहीं थी। शनिवार को सुबह जहां गंगा जल स्तर 67.02 मीटर पर आ गया। बलिया में भी गंगा अब खतरे के निशान से नीचे आ गईं हैं। शहजादपुर कौशांबी से लेकर बलिया तक गंगा घटाव पर ही चल रही हैं।
वाराणसी में दो दिन पहले सुबह आठ बजे तक जहां गंगा का जल स्तर 68.20 मीटर पर था। वहीं शाम छह बजे तक सेमी घटकर गंगा 67.55 मीटर पर आ गईं थी। हालांकि इसके बाद जल स्तर स्थिर हो गया था, लेकिन उसके बाद ही घटने का क्रम जारी है। हर घंटे दो सेमी गंगा का जल स्तर भाग रहा है। यही नहीं गोमती, छोटी सरयू, सई, टोंस, सोन, रिहंद आदि नदियां भी या तो स्थिर हैं या फिर घट रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जल स्तर अभी और घटेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें