विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर की पश्मीना से लुधियाना की जैकेट तक, बनारस में सजा देशभर के परिधानों का बाजार

By Prakash Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:45 PM (IST)

चौकाघाट के अर्बन हाट में 27 दिवसीय बनारस महोत्सव हस्तशिल्प मेला शुरू हो गया है। इसमें कश्मीर की पश्मीना शॉल ...और पढ़ें

सर्दियों के कपड़ों के साथ खादी, चिकनकारी, हस्तनिर्मित सामान की सजी दुकान।

सर्दियों के कपड़ों के साथ खादी, चिकनकारी, हस्तनिर्मित सामान की सजी दुकान।

HighLights

  1. अर्बन हाट में 27 दिवसीय बनारस महोत्सव हस्तशिल्प मेला शुरू।

  2. कश्मीर की पश्मीना शॉल, लुधियाना जैकेट, खादी उपलब्ध।

  3. कश्मीरी लहसुन अचार, हस्तनिर्मित लकड़ी के सामान भी मौजूद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सर्दियों की तैयारी के लिए अब बनारस के लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों के बाजारों तक जाने की जरूरत नहीं है। चौकाघाट स्थित अर्बन हाट सांस्कृतिक संकुल में सोमवार से शुरू हुए 27 दिवसीय बनारस महोत्सव हस्तशिल्प मेला एवं ट्रेड फेयर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के परिधान और हस्तनिर्मित उत्पाद एक ही जगह उपलब्ध हैं।

यहां कश्मीर की पश्मीना शाल, लुधियाना की जैकेट, खादी के कुर्ते, लखनऊ की चिकनकारी और बनारसी साड़ियों के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए कई तरह के परिधान रखे गए हैं। गुलाबी ठंड के बीच गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सदरी, शाल और जैकेट के विकल्प मिल रहे हैं। इसके अलावा लकड़ी के हस्तनिर्मित सामान, सजावटी वस्तुएं, किचनवेयर और कश्मीरी लहसुन व जड़ी-बूटी का अचार भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

कश्मीर शाल आकर्षण का केंद्र
सर्दियों के परिधानों में कश्मीरी शाल खास आकर्षण बनी हुई है। पश्मीना शाल के साथ अलग-अलग डिजाइन और रंगों की शालें उपलब्ध हैं। हल्की होने के साथ गर्माहट देने वाली शालें महिलाएं पसंद कर रही हैं। पहलगाम से आये तौफिक ने बताया की पश्मीना शाल 1800 से लेकर 25000 तक की कीमत में उपलब्ध है।

लुधियाना की जैकेट और सदरी का विकल्प
सर्दियों में रोजाना इस्तेमाल के लिए लुधियाना की जैकेट की रेंज रखी गई है। पठानकोट के दुकानदार हरीश ने बताया कि इस बार नेहरु गले के जैकेट क साथ ही लोग इडोंवेस्टर्न जैकेट ज्यादा पसंद कर रहे है। मेले में अलग-अलग डिजाइन और रंगों में उपलब्ध जैकेट के साथ पुरुषों के लिए सदरी भी है। नेहरु गले वाले जैकेट जहां 2000 से शुरु है वही इडोंवेस्टर्न जैकेट की कीमत 3000 से लेकर 7000 तक है।

खादी और चिकनकारी के परिधान भी मौजूद
मेले में खादी के कुर्ता-पायजामा, कुर्ती और प्लाजो के साथ लखनऊ की चिकनकारी के परिधान भी उपलब्ध हैं। मेला में स्टाल लगाए बनारस के ही संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार लोग जैकेट में भी चिकनकारी पसंद कर रहे है। मेले में दक्षिण भारतीय कांजीवरम सिल्क और पंजाब की फुलकारी जैसे क्षेत्रीय परिधान भी बिक रहे हैं।

ठंड के लिए कश्मीरी अचार संग हस्तनिर्मित सामानों का सजा बाजार
मेले में कपड़ों के साथ खानपान का स्टाल भी लोगों को लुभा रहा हैं। कश्मीरी लहसुन का अचार 320 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। इसके साथ जड़ी-बूटी वाला कश्मीरी अचार भी 320 से 500 रुपये तक बिक है। हस्तशिल्प मेले में लकड़ी से बने सजावटी और घरेलू उपयोग के सामान के साथ ही लकड़ी की सोफे और झूले भी बिक रहे हैं। इसके अलावा जूट बैग, फाउंटेन मूर्तियां, गिफ्ट आइटम और महिलाओं के उपयोग की वस्तुएं भी रखी गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।