विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजीपुर में पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान का कैंसर से इलाज के दौरान निधन

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Mon, 31 Aug 2020 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 11:33 AM (IST)

देवकली में सादात विधान सभा के पूर्व बसपा विधायक अमेरिका प्रधान (50) पैतृक निवास स्थान धरवां ग्राम में सोमवार को सुबह निधन हो गया।

गाजीपुर में पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान का कैंसर से इलाज के दौरान निधन
गाजीपुर में पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान का कैंसर से इलाज के दौरान निधन

गाजीपुर, जेएनएन। देवकली में सादात विधान सभा के पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान (50), पैतृक निवास स्थान धरवां ग्राम में सोमवार को सुबह निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह कैंसर रोग से कुछ समय से पीडित थे और उनका पिछले काफी समय से मेदान्ता अस्‍पताल गुरुग्राम से इलाज चल रहा था। अस्‍पताल से रेफर होने के पश्चात उन्हें शनिवार को सुबह धरवां पैतृक गांव में लाया गया जहां सोमवार की सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

अमेरिका प्रधान वर्तमान में भाजपा में शामिल थे। भाजपा से जुड़ने के बाद से वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी बनाये गये थे। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार चकेरी घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। अमेरिका प्रधान तीन बार धरवां के ग्राम प्रधान रहे और सन 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गये। पार्टी के कोआर्डिनेटर अौर सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर भी रहे। इनके बडे़ भाई रामदयाल राम का इसी वर्ष 15 जुलाई काे निधन हुआ था। वहीं परिवार में पत्नी कमला देवी, पुत्र राजन, पुत्री संघ मित्रा व हंस मित्रा, भतीजा संजय राम का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं जानकारी होने के बाद पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुचे और परिवार को सांत्‍वना दी।