विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारनाथ में बुद्ध अस्थि अवशेष का अनुयायियों ने क‍िया दर्शन, मंदिर परिसर में हुई पारंपर‍िक फूलों से साज सज्‍जा

By KK AsthanaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:29 PM (IST)

सारनाथ में कार्तिक पूर्णिमा पर मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के 95वें वार्षिकोत्सव पर हजारों बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर को पंचशील झंडों और रंगीन झालरों से सजाया गया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ में बुद्ध अस्थि अवशेष दर्शन।

  2. मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर का 95वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

  3. देश-विदेश से आए हजारों बौद्ध अनुयायियों ने दर्शन किए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ से बुद्ध के करुणा, शांति,मैत्री का संदेश पूरी दुनिया में फैला कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन के निहाल हो गए।

महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर का 95 वा वार्षिकोत्सव के मौके पर विहाराधिपति भिक्षु आर सुमित्ता नन्द थेरो के नेतृन में वियतनाम से आया वियतनामी नक्काशीदार मेज पर मोती हीरा से जड़ित फ्लास्क में रखे भगवान बुद्ध का पवित्र अस्थि अवशेष को मन्दिर के मुख्य हाल में दर्शन के लिए रखा गया था।

इसके पूर्व सुबह 5 30 बजे बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध की पूजा कर उनके अस्थि अवशेष को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। इसमे श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, नेपाल, म्यामार के अलावा देश में श्रावस्ती, नागपुर, लखनऊ, कुशीनगर, बोध गया, लुम्बनी व स्थानीय बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों ने सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बुद्ध अस्थि का दर्शन किया।

मंदिर के मुख्य गेट से सारनाथ चौराहे तक लंबी कतारें लगी थीं। इस दौरान मन्दिर व मठों को पंचशील झंडे व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया गया है। इस मौके महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिबली थेरो, भिक्षु शील वंश, भिक्षु मैत्री, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय मौर्य, रामधीरज, सहित अन्य बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षु शामिल रहे।

पूरे दिन वितरण हुआ प्रसाद

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सारनाथ मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में रविवार को भगवान बुद्ध अस्थि दर्शन कर वापस लौट रहे बौद्घ अनुयायियों को वियतनामी बौद्ध अनुयायियों ने प्रसाद वितरण किया। जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद भी व‍िभ‍िन्‍न बौद्ध मंद‍िरों का आयोजन देर रात तक जारी रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।