वाराणसी सहित पूर्वांचल में कोहरे ने पसारे पांव, गलन का असर प्रभावी होने लगा
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम बदलने से सुबह कोहरे का घनत्व बढ़ा, जिससे दृश्यता घटी। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में कोहरे का असर बढ़ा, मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट।
HighLights
सुबह के समय कोहरे का घनत्व बढ़ा, दृश्यता घटी।
अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट, न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम में बदलाव के साथ सुबह के समय कोहरे का घनत्व बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह एयरपोर्ट सहित जनपद के कई इलाकों में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी घटी। दिन चढ़ने के बाद भी धुंध का असर बना रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच पूरे दिन बदली छाई रही, जिससे धूप की तल्खी कम रही।
मौसम में आए बदलाव के बीच अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। सोमवार को यह 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह 48 घंटे में तापमान में काफी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रही।
न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 64 से 83 प्रतिशत के बीच बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। जबकि अंचलों में कोहरा भी घना बना रहा जो दोपहर में ही कुछ कम हो सका।