पूर्वांचल में गंगा में घटाव का रुख शुरू, बलिया जिले में अब भी गंगा बह रहीं खतरे से ऊपर Varanasi news
गंगा नदी में कुछ दिनों से जारी बढ़ाव अाखिरकार मंगलवार को थम गया और कई जगहों पर गंगा का रुख घटाव की ओर दर्ज किया गया।
वाराणसी, जेएनएन। गंगा नदी में कुछ दिनों से जारी बढ़ाव अाखिरकार मंगलवार को थम गया और कई जगहों पर गंगा का रुख घटाव की ओर दर्ज किया गया। इस समय फाफामऊ और प्रयागराज में भी गंगा का जलस्तर घट रहा है। पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख सबसे अधिक तल्ख बलिया जिले में है जहां अब भी गंगा खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर हैं और तटवर्ती इलाकों में कटान से कई इलाकों में दहशत बना हुआ है।
गंगा का रुख घटाव पर होने की वजह से गंगा वाराणसी में जहां घाटों पर सीढियों से नीचे उतरने लगी हैं वहीं अब बलिया जिले को छोडकर सभी जगहों पर गंगा घटाव की ओर हैं जबकि बलिया में स्थिर हैं। मंगवार की सुबह बारिश होने के बाद से गंगा के रुख में मामूली बढाव होने की संभावना है। दूसरी ओर बलिया जिले में गंगा नदी दुबेछपरा रिंग बंधा के कई क्षेत्रों में कटान कर रही हैं। काफी कृषि भूमि भी कटान कर रही गंगा की जद में आने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि अगले चौबीस से अडतालिस घंटों में गंगा खतरे के निशान से नीचे आ सकती हैं।
जिला |
खतरा | चेतावनी | वर्तमान | रुख |
मीरजापुर | 77.72 | 76.724 | 73.64 | घटाव |
वाराणसी | 71.26 | 70.26 | 68.20 | घटाव |
गाजीपुर | 63.10 | 62.10 | 61.69 | घटाव |
बलिया | 57.61 | 56.61 | 57.70 | स्थिर |