गंगा में एक बार फिर बढा़व का रुख, मध्य प्रदेश की नदियों का पानी पहुंच रहा गंगा में Varanasi news
अब मध्य प्रदेश से नदियों का पानी छोड़े जाने के बाद चंबल के रास्ते यमुना होते हुए अब गंगा में बढ़ाव का रुख होने लगा है।
वाराणसी, जेएनएन। मध्य प्रदेश में हो रही जोरदार बरसात के बाद कई नदियों में उफान की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब मध्य प्रदेश से नदियों का पानी छोड़े जाने के बाद चंबल के रास्ते यमुना होते हुए अब गंगा में बढ़ाव का रुख होने लगा है। प्रयागराज में जहां गंगा का रुख बढाव का हो चुका है वहीं गुरुवार को असर मीरजापुर अौर वाराणसी तक पहुंच गया है। अगले कुछ घंटों के बाद गाजीपुर और बलिया जिले में भी गंगा नदी में बढाव का रुख हो सकता है।
पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख दो दिनों पूर्व घटाव का बना हुआ था मगर अब तीसरी बार यह मौका सीजन में है जब गंगा में बढाव का रुख बना हुआ है। गंगा नदी में बढाव का रुख होने से बलिया जिले में सर्वाधिक चिंता है। यहां पर गंगा इन दिनों तटवर्ती इलाकों में कटाव कर रही हैं। इसकी वजह से दुबेछपरा रिंग बंधा पर काफी दबाव बना हुआ था। अब दोबारा गंगा नदी में बढाव का रुख हुआ तो तटवर्ती इलाकों में नुकसान हो सकता है।
जिला
|
खतरा | चेतावनी | वर्तमान | रुख |
मीरजापुर | 77.72 | 76.724 | 72.85 | बढ़ाव |
वाराणसी | 71.26 | 70.26 | 66.84 | बढ़ाव |
गाजीपुर | 63.10 | 62.10 | 59.79 | घटाव |
बलिया | 57.61 | 56.61 | 56.27 | घटाव |