Move to Jagran APP

बनारस विवि में बढ़ रही शोहदों की तादाद- बीएचयू में दिव्यांग छात्रा से लिफ्ट देने के बहाने छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

छात्रा का आरोप है कि उसने न्यू गर्ल्स हास्टल से कला संकाय जाने के लिए लिफ्ट मांगी। युवक कला संकाय ले जाने के बहाने उसे एग्रीकल्चर ग्राउंड की तरफ ले गया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे।

By dinesh kumar singhEdited By: Shivam YadavPublished: Thu, 26 Jan 2023 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 06:39 PM (IST)
छात्रा ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे।

वाराणसी, जागरण संवाददाता: बीएचयू में बुधवार शाम दिव्यांग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने हैदराबाद गेट सुसुवाही निवासी आरोपित अतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

छात्रा का आरोप है कि उसने न्यू गर्ल्स हास्टल से कला संकाय जाने के लिए लिफ्ट मांगी। युवक कला संकाय ले जाने के बहाने उसे एग्रीकल्चर ग्राउंड की तरफ ले गया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और युवक को पकड़कर प्राक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया। लंका थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उधर, चितईपुर क्षेत्र की निवासी वाणिज्य संकाय की छात्रा ने भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि 21 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह लिंबड़ी चौराहे पर थी। इस दौरान प्रयागराज जिले के नंबर की कार से पांच युवक निकले। कंधे पर हाथ रखते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। उसने स्कूटी आगे बढ़ा दी। इसके बाद पीछे बैठी युवती को गलत तरीके से छूकर हंसने लगे। विरोध करने पर फिर से हंसते हुए वहां से भाग निकले।

विश्वविद्यालय में बढ़ीं छेड़छाड़ की घटनाएं

बीएचयू के छात्रावासों में बाहरियों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया। इसी का नतीजा है कि छेड़खानी, मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि, पहले भी ऐसा हो चुका है। प्राक्टोरियल बोर्ड तक शिकायतें पहुंचती हैं, फिर मामला पुलिस के पास आता है। 

सात जनवरी को भी बीएचयू परिसर में ही एक छात्रा और उसके दोस्त के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दो आरोपित गिरफ्तार हैं। फरार दो अन्य आरोपितों को पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी।

सात सितंबर 2022 को आडिशन के लिए आई छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई थी। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा था। लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की तो छात्र-छात्राओं ने लंका थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

21 अगस्त 2022 को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ कंप्यूटर सेंटर चौराहे के पास छेड़खानी। बलिया की मूल निवासी छात्रा ने तीन छात्रों के खिलाफ लंका थाने में छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

दो जून 2022 को कृषि विज्ञान संस्थान के पास कार सवार युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर मारा-पीटा। पीड़िता ने लंका थाने में तहरीर दी थी।

चार अप्रैल 2022 को केएन उड़प्पा सभागार के सामने ही एमए प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी। बाइक सवार मनबढ़ों ने छात्रा के सहपाठी को थप्पड़ भी मारा था। इस घटना के बाद छात्रा ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

12 फरवरी 2022 को एनसीसी की छात्रा के साथ एनसीसी के हवलदार ने छेड़खानी की थी। नोट्स देने के बहाने छात्रा को नरिया गेट पर बुलाकर छेड़छाड़ किया था। इस मामले में लंका पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.