विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब मौसम के चलते भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, 184 यात्रियों सह‍ित छह क्रू मेंबर थे सवार

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 07:19 PM (IST)

खराब मौसम के कारण बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। 184 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर के साथ विमान को सुरक्षित उतारा गया और मौसम सुधरने पर भुवनेश्वर के लिए रवाना किया गया।

खराब मौसम के कारण अकासा एयर की भुवनेश्वर फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई।

खराब मौसम के कारण अकासा एयर की भुवनेश्वर फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई।

HighLights

  1. अकासा एयर की बेंगलुरु-भुवनेश्वर फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई।

  2. खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में लैंडिंग संभव नहीं थी।

  3. 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर सुरक्षित वाराणसी उतरे।

जागरण संवाददाता, (बाबतपुर) वाराणसी। खराब मौसम के चलते रविवार को बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को निर्धारित गंतव्य पर उतारने में परेशानी हुई।

इसके बाद विमान की वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति रही।

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP-1503 रविवार सुबह बेंगलुरु से 184 यात्रियों और छह क्रू मेंबर को लेकर भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई थी।

भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को सुबह करीब 8:36 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को एयरपोर्ट के बे नंबर आठ पर पार्क कराया गया। मौसम में सुधार और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुबह 9:21 बजे विमान को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।