14 नवंबर तक बंद रहेगा पुणे-वाराणसी के बीच विमान संचालन, यात्रियों की बढ़ी दुश्वारी
स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी उड़ानें परिचालन संबंधी कारणों से 14 नवंबर तक बंद रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। ...और पढ़ें

पुणे-वाराणसी स्पाइसजेट उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
HighLights
पुणे-वाराणसी स्पाइसजेट उड़ानें 14 नवंबर तक बंद।
परिचालन संबंधी कारणों से विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर भी विमान विलंबित रहे।
जागरण संवाददाता, (बाबतपुर) वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्पाइसजेट के विमान सेवाएं परिचालन संबंधी कारणों से प्रभावित हैं। पुणे और वाराणसी के बीच संचालित होने वाला स्पाइसजेट का उड़ान 14 नवंबर तक बंद रहेगा।
वहीं, दिल्ली से वाराणसी आने वाली स्पाइसजेट का विमान संख्या एसजी-9033 भी परिचालन विलंबित रहा। पुणे-वाराणसी के बीच स्पाइसजेट का विमान संख्या एसजी-525 पुणे से दोपहर 3.44 बजे वाराणसी पहुंचा तो वाराणसी से पुणे जाने वाला विमान संख्या एसजी-526 शाम 4.20 बजे उड़ान भरा।
इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी आने वाली स्पाइसजेट का विमान संख्या एसजी-9033 भी निर्धारित समय से विलंबित रहा। इसके चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
स्पाइसजेट के मैनेजर राजेश सिंह का कहना है कि परिचालन संबंधी समस्या को लेकर पुणे-वाराणसी रूट पर 14 नवंबर तक उड़ानों पर रोक लगा दिया गया है। वहीं, दिल्ली-वाराणसी की उड़ान भी परिचालन संबंधी कारणों से प्रभावित रही।