Move to Jagran APP

UP Board Exam 2020 : जीव विज्ञान में डायग्राम से ही अंकों की उड़ान, इस तरह हल करें प्रश्‍नपत्र

जीव विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें भाषा के साथ-साथ चित्रों (डायग्राम) का भी महत्व होता है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:22 PM (IST)
UP Board Exam 2020 : जीव विज्ञान में डायग्राम से ही अंकों की उड़ान, इस तरह हल करें प्रश्‍नपत्र

वाराणसी, जेएनएन। जीव विज्ञान (बायोलॉजी) एक ऐसा विषय है जिसमें भाषा के साथ-साथ चित्रों (डायग्राम) का भी महत्व होता है। ऐसे में बायो में अ'छे अंक हासिल करने के लिए संतुलित उत्तर देने के साथ डायग्राम को भी बनाना होगा। इस वर्ष यूपी बोर्ड में के पैर्टन में बदलाव हुआ है। बोर्ड ने जहां एनसीइआटी की पुस्तके लागू की है। वहीं अब इंटर बायो का एक प्रश्नपत्र होगा। पूरे पाठ्यक्रम को पांच इकाईयों में बांटा गया है। सभी इकाईयां महत्वपूर्ण है। निरंतर अभ्यास से सभी सभी इकाईयों को अच्‍छी तरह के तैयार किया जा सकता है। 

loksabha election banner

राजकीय क्वींस इंटरमीडिएट कालेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार यादव के अनुसार यूपीबोर्ड के इंटर की जीवविज्ञान में अच्‍छे अंक हासिल करने कुछ टिप्स इस प्रकार है।

-बायोलॉजी में भी 70 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। अंकों का विभाजन इस प्रकार से किया गया है। 

-पहले इकाईवार सभी अध्यायों/चैप्टर को क्रम से लिखें। सबसे पहले जो सबसे आसान लगता हो उसे पढ़े। ताकि पढऩे में मन लग सके। 

 -रटने के स्थान पर लिखकर अभ्यास करें। साथ उत्तर के अनुसार चित्र भी बनाएं। चित्रों को नामांकित करना न भूले। अन्यथा नंबर कटना तय है। 

-आनुवंशिकी व विकास नामक इकाई में मेडल के नियमों तथा उस पर आधारित प्रश्नों को जरूर हल करें। 

- अ'छे अंक लाने के लिए पारिस्थितिकी व पर्यावरण का विशेष अध्ययन होना आवश्यक है। इस इकाई में ग्लोबल वार्मिंग, यूट्रााफिकेशन, ग्रीन हाउस गैसे, ओजोन परत संरक्षण, जैव विविधिता का संतुलन अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

-जनन इकाई पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए चित्रों का समावेश अनिवार्य रूप से करें। 

- विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों को आलेख चित्र व रेखा चित्र बनाकर समझाने की जरूरत। 

- लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर टू-द-प्वाइंट दें उत्तर 

- उत्तर लिखते समय समय व शब्द सीमा का रखें ध्यान। 

- मॉडल पेपर या पांच साल के पेपर इमानदारी पूर्वक करें हल। मूल्यांकन कर दूर करें कमी।  

 गुरुमंत्र 

- परीक्षा की तैयारी के लिए अब भी समय। 

- ऐसे में न लें तनाव। तनावमुक्त के साथ पढ़ते समय एकाग्रता बनाए रखें।

-लिखकर करें अभ्यास, मात्रात्मक त्रुटि को करें दूर।  

- पांच साल के पुराने पेपर को करें हल। 

- परीक्षार्थी हैवी डायट कम लें। तरल पदार्थ का अधिक करें सेवन। 

- अपने स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान। देररात तक पढऩा स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।  

-समय प्रबंधक का विशेष रखें ध्यान। 

कैसे-कैसे होंगे प्रश्न 

-एक-एक अंक के चार बहुविकल्पी प्रश्न

- एक-एक अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न (25 शब्दों में)

- दो-दो अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न (50 शब्द)

- तीन-तीन अंक के अति लघु उत्तरीय प्रश्न (70-80 शब्द) 

- पांच-पांच अंक के तीन प्रश्न विस्तृत उत्तरीय (100 से 120 शब्द)

किस पाठ से कितने अंक 

जीव विज्ञान में कुल 70 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं जीव विज्ञान में कुल पांच इकाईयां हैं।

प्रथम इकाई जनन से 14 अंक 

द्वितीय इकाई अनुवंशिकी व मानव कल्याण से 14 अंक 

तृतीय इकाई जीव विज्ञान व मानव कल्याण से 14 अंक 

चतुर्थ इकाई जैव प्रौद्योगिकी व उनके अनुप्रयोग से 10 अंक 

पारिस्थितकी एवं पर्यावरण से 14 अंक 

यूपी बोर्ड  : मॉडल पेपर - 2020

विषय : जीव विज्ञान 

कक्षा-12

समय : 3 घंटा 15 मिनट 

पूर्णांक- 70 विषय 

निर्देश - प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढऩे के लिए निर्धारित है। 

नोट-1. सभी प्रश्न अनिवार्य है। 

2 . आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए। 

3. प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं। 

1 . सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर - पुस्तिका में लीखिए।          

(क) अगुणित कोशिका है।    1

(अ) टेपीटम 

(ब) परागमात कोशिका 

(स) परागकण 

(द) परागकोश 

(ख) क्लाइनफेल्टर सिन्ड्रोम के रोगी में क्रोमोसोम की संख्या होती है।   1 

(अ) 48 (ब) 47 (स) 46 (द) 45 

(ग) किस पदार्थ का संश्लेषण जीनी अभियांत्रिकी द्वारा औद्योगिक स्तर पर किया गया है।                1

(अ) मानव वृद्धि हार्मोन 

(ब) इन्सुलिन (स) इंटरफेरॉन 

(द) इन सभी का 

(घ) कच्चा रेशम का निर्माण होता है।                    1

(अ) नर रेशम कीट से (ब) मादा रेशम कीट से (स) नर तथा मादा रेशम कीट से (द) कैटरपिलर लार्वा में 

2. (क) द्विसंकर क्रॉस पर आधारित मेंडल का कौन सा नियम है?  1 

(ख) बायोपाइरेसी क्या है?   1

(ग) पैनीसिलीन की खोज किसने की? इसका स्रोत क्या है?     1 

(घ) बीटी बैंगन पर टिप्पणी लीखिए। 1

(ङ) शाकाहारी जीवों से अपनी आहार पूर्ति करने वाले उपभोक्ताओं को क्या कहते हैं?              1 

3. (क) मानव कल्याण में पशुपालन की क्या भूमिका है?   2

(ख) प्लास्टिक अपशिष्ट के उपचार संबंधी एक के अध्ययन लीखिए।   2               अथवा 

आपके विचार से किशोरों को एल्कोहल या ड्रग के सेवन के लिए क्या प्रेरित करता है? और इससे कैसे बचा जा सकता है? 

(ग) वैश्विक उष्णता को परिभाषित कीजिए। वैश्विक उष्णता वृद्धि के कोई दो कारण दीजिए।            2

(घ) एक प्रारूपी आवृतबीजी बीजांड का नामांकित चित्र बनाइए। (वर्णन की आवश्यकता नहीं हैं।)      2

(ङ) हीमोग्लोबिन तथा लेग हीमोग्लोबिन में अंतर लिखिए।   2

 अथवा 

रोपण पर टिप्पणी लीखिए। 

4 .(क) एक वर्णांध पुरुष का विवाह एक वर्णांध रोग की वाहक स्त्री से कर दिया गया। उनके बच्चों में वर्णांधता का रोग किस प्रकार प्रदर्शित होगा?  3

(ख) पादप प्रजनन के विभिन्न चरणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।   3 

अथवा 

 पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषित करें तथा जीव भार पिरामिड को उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।   3

(ग) अनुकूलनी विकिरण के एक उदाहरण का वर्णन कीजिए।  3 

अथवा 

मिलर केप्रयोग का वर्णन कीजिए तथा नामांकित चित्र बनाइए।   

 (घ) निम्नलिखित में भेद कीजिए प्रत्येक के उदाहरण दीजिए।   3  

1. सहज (जन्मजात) और उपार्जित प्रतिरक्षा।  

2. सक्रिय एवं निष्क्रिय प्रतिरक्षा 

5.(क) अंडाजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।             3 

अथवा 

आवृतबीजी पौधों में नर - युग्मकोदभिद के विकास पर एक चित्र सहित टिप्पणी लीखिए।

(ख) डीएनए अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए। 3 (ग) शर्करा से एल्कोहल का उत्पादन करने वाले कवक का नाम लीखिए एंव बायोगैस क्या हैं? समझाइए।    3 

(घ) निम्न को संक्षेप में बताइए।  3 1 .पीसीआर  2.बायोरिएक्टर 

3.प्रतिबंधन एंजाइम और इसका कार्य 

6 (क) जनसंख्या विस्फोट के कौन से कारण हैं?           3

अथवा 

निम्न पर टिप्पणी लीखिए । 

1.अनिषेक फलन 2. बहुभ्रुणता  (ख) निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।          3

1 .अनुलेखन  2. स्थानांतरण 

 3 .बहुरूपता या जैव सूचना विज्ञान 

(ग) विषाणु एवं जीवाणु द्वारा उत्पन्न दो-दो रोग एवं जीवाणु तथा विषाणु के नाम लीखिए।              3

(घ) जैविक आवर्धन पर टिप्पणी लिखो।          3

अथवा 

खाद्य उत्पादन को बढ़ाने मत्स्यकी की भूमिका की विवेचना कीजिए। 

7 . जीनी आभियांत्रिकी क्या है? इसे पुर्नसंयोजी डीएनए प्रौद्योगिकी क्यों कहते हैं? मानव हित में इसकी उपयोगिता का उल्लेख कीजिए।  5 

अथवा

 प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया  समझाइए।        

8. नाइट्रोजन चक्र का वर्णन कीजिए । और नाइट्रोजन स्थिरीकरण के महत्व को समझाइए।        5 

 अथवा 

 पारिस्थितिक तंत्र कितने प्रकार के होते हैं? एक तालाब के पारिस्थितिक तंत्र के विभिन्न घटकों का वर्णन करो। 

9 . निम्न के बारे में संक्षेप में लिखिए।               5 

(क) ग्रीन हाउस गैस (ख) पराबैंगनी किरण (ग) ओजोन क्षरण (घ) अम्ल वर्षा (ङ ) उप्रेरक परिवर्तक  

अथवा  

घरेलू उत्पादों तथा औद्योगिक उत्पादन से सूक्ष्म जीवी के महत्व को समझाइए । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.