विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी जंक्शन पर अभियान चलाकर पकड़े गए पांच आवारा कुत्ते, आवारा आतंक पर लगाम

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:21 PM (GMT+05:30)

वाराणसी जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान ...और पढ़ें

वाराणसी जंक्शन पर आवारा कुत्तों का आतंक खत्म, पांच कुत्ते पकड़े गए।

वाराणसी जंक्शन पर आवारा कुत्तों का आतंक खत्म, पांच कुत्ते पकड़े गए।

HighLights

  1. रेलवे प्रशासन ने नगर निगम संग चलाया अभियान।

  2. वाराणसी जंक्शन से पांच आवारा कुत्ते पकड़े गए।

  3. यात्रियों की सुरक्षा हेतु कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी जंक्शन (उत्तर रेलवे) पर आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन ने नगर निगम की टीम के सहयोग से प्लेटफॉर्म नंबर एक और पार्सल घर के आसपास अभियान चलाकर पांच आवारा कुत्तों को पकड़ा। बाद में सभी कुत्तों को नगर निगम की टीम को सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे परिसर में आवारा कुत्तों के घूमने से यात्रियों, विशेषकर छोटे बच्चों और महिलाओं को उनके काटने की आशंका बनी रहती थी। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने नगर निगम के सहयोग से कार्रवाई की। इस संबंध में नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने भी स्टेशन निदेशक को पत्र लिखकर समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

अभियान में रेलवे की ओर से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, प्रदीप कुमार और प्रभात कुमार मौजूद रहे। वहीं नगर निगम की ओर से ड्राइवर राजन और कुत्तों को पकड़ने वाली टीम ने कार्रवाई में सहयोग किया।रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी नगर निगम के सहयोग से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान जारी रखा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।