विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल में पांच पुल‍िस अध‍िकार‍ियों का तबदला, आजमगढ़ मंडल में सर्वाध‍िक पर‍िवर्तन

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 02:32 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें पूर्वांचल के जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और मऊ ...और पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला।

  2. पूर्वांचल के पांच जिलों में पुलिस अधीक्षकों का फेरबदल।

  3. डॉ. ईरज राजा बलिया के एसपी, विनय कुमार सिंह गाजीपुर के।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शासन की ओर से क‍िए गए हैं। इसमें पूर्वांचल के ज‍िलों जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और मऊ के पुलिस अध‍िकारी भी बदले गए हैं। 

जारी सूची के अनुसार -

यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।
सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।
विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया है।
मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है।
मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया है।

पांच माह में ही ट्रांसफार्मर हो गए एसपी कमलेश बहादुर

मऊ : शासन ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर 4 पीएसी वाहिनी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को यहां की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर बीते 31 मार्च को ही जिले का कार्यभार संभाले थे। उनके कार्य शैली पर एक माह बाद ही उंगलियां उठने लगी थी। यही नहीं भाजपा पदाधिकारी भी उनसे नाराज चल रहे थे। फिलहाल कानून व्यवस्था में पकड़ मजबूत करने के लिए वह एड़ी चोटी लगाए हुए थे। बावजूद इसके शासन ने उनका तबाादला पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय महानिदेशक पर किया गया है। इसके साथ उनके स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।

विनय कुमार सिंह को गाजीपुर के नए एसपी

गाजीपुरः शासन ने एसपी डा. ईरज राजा का स्थानांतरण बलिया के लिए कर दिया है। जालौनके एसपी विनय कुमार सिंह को नया एसपी बनाया है।डॉ. ईरज राजा की 13 जुलाई 2024 को गाजीपुर के एसपी के रूप में नियुक्ति हुई थी। करीब दो साल तीन महीने के कार्यकाल के बाद अब उनका स्थानांतरण बलिया कर दिया गया है।
उनके कार्यकाल में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के साथ गैंग और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कई अभियान चलाए। वांछित और इनामी आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ हथियार तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई की।

हापुड़ के एसपी बने मधुवन सिंह, चिराग जैन एसपी नगर बरेली

आजमगढ़ : शासन ने बुधवार को 20 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को बरेली का पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया है।
मधुबन कुमार सिंह आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात थे। इसी तरह चिराग जैन आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात थे। उनका भी स्थानांतरण बरेली किया गया है। उन्हें बरेली का एसपी नगर बनाया गया है।
दोनों अधिकारियों के तबादले के बाद आजमगढ़ पुलिस विभाग में नई तैनाती को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, जिले में एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण के पद पर नई तैनाती को लेकर शासन की ओर से अलग से आदेश जारी होना बाकी है।

ईरज राजा होंगे बलिया के नए पुलिस अधीक्षक

बलिया : जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब 2017 बैच के आइपीएस अधिकारी डा. ईरज राजा संभालेंगे। शासन की ओर से किए गए आइपीएस अधिकारियों के तबादले में उन्हें बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद अब बलिया में उनके कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनकी शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस और एमडीपीएम है। उनके बलिया आने के बाद जिले की पुलिसिंग को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर लोगों और पुलिस महकमे की नजर रहेगी। वहीं यहां के एसपी रहे ओमवीर सिंह को बस्ती जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

डा. ईरज राजा को पुलिसिंग के साथ प्रशासनिक अनुभव भी है। गाजीपुर से पहले वह जालौन के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गाजीपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने थाना स्तर की पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी पर जोर दिया।
बलिया में नए एसपी के सामने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। जिले में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, साइबर अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था में सुधार और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी नए एसपी की प्राथमिकता रहेगी। बाढ़ और आपदा के दौरान पुलिस की भूमिका, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। सीमावर्ती जिले के लिहाज से अवैध शराब, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई भी पुलिस के लिए चुनौती रहेगी।