विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से मेडागास्कर रवाना हुई बिस्कुट की पहली निर्यात खेप, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 03:49 PM (IST)

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली निर्यात खेप रवाना हो गई है, जिसे उन्होंने 'लोकल से ग्लोबल' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह खेप वाराणसी के यूपी एग्रो पार्क की टी के बिस्किट कंपनी द्वारा भेजी गई है, जो पहले ओमान और दुबई को भी निर्यात कर चुकी है और अब नाइजीरिया जैसे अन्य देशों में विस्तार की योजना बना रही है।

वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप रवाना।

वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप रवाना।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात खेप की जानकारी दी।

  2. वाराणसी से मेडागास्कर भेजी गई बिस्कुट की पहली खेप।

  3. 'लोकल से ग्लोबल' पहल को मिला नया आयाम।

जागरण संवाददाता बाबतपुर (वाराणसी)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली निर्यात खेप रवाना कर दी गई है। उन्होंने इसे 'लोकल से ग्लोबल' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

'लोकल से ग्लोबल' को मिल रही रफ्तार
अपने पोस्ट में पीयूष गोयल ने लिखा, "वाराणसी से मेडागास्कर बिस्कुट की पहली निर्यात खेप रवाना! लोकल से ग्लोबल तक, हमारे छोटे और क्षेत्रीय उद्यमी अब दुनिया के बाज़ारों में अपनी पहचान बना रहे हैं। 🇮🇳🇲🇬" इसके साथ उन्होंने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) को भी टैग किया है। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में बिस्कुट के पैकेट और निर्यात खेप को झंडी दिखाकर रवाना करने का दृश्य दिख रहा है।

apeda

कारखियांव के यूपी एग्रो पार्क से जुड़ी कंपनी की पहल
यह खेप वाराणसी जनपद के कारखियाँव स्थित यूपी एग्रो पार्क की टी के बिस्किट कंपनी से जुड़ी है। कंपनी के मालिक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले उनकी कंपनी से ओमान और दुबई भी बिस्कुट की खेप भेजी जा चुकी है। उनके अनुसार, कंपनी के बिस्कुट की मांग खाड़ी देशों के साथ-साथ अफ्रीकी देशों में भी तेजी से बढ़ रही है। आगे चलकर नाइजीरिया भी बिस्कुट भेजने की तैयारी है, जबकि अन्य देशों से भी डिमांड आ रही है।

एपीडा के सहयोग से विस्तार
टी के बिस्किट के मैनेजर भरत केजरीवाल ने बताया कि एपीडा (APEDA) के सहयोग से कंपनी अपने उत्पाद विदेशों में भेज रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की 'लोकल टू ग्लोबल' पहल के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

नई मंजिल

वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली निर्यात खेप रवाना की गई है। वाराणसी के कारखियाँव स्थित यूपी एग्रो पार्क की टी के बिस्किट कंपनी से पूर्व में ओमान और दुबई भी खेप भेजी जा चुकी है। कंपनी के मालिक संजीव अग्रवाल के मुताबिक नाइजीरिया सहित अन्य देशों में भी निर्यात की मांग है। मैनेजर भरत केजरीवाल के अनुसार, एपीडा के सहयोग और 'लोकल टू ग्लोबल' पहल के माध्यम से विदेशों में उत्पाद भेजे जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।