दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास देर रात आग लग गई, जिस पर स्थानीय लोगों और ...और पढ़ें

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास लगी आग, बड़ा हादसा टला।
HighLights
दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास आग लगी।
स्थानीय लोगों और गंगा सेवा निधि ने आग बुझाने में मदद की।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, समय रहते काबू पाया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के ठीक सामने गंगा माता मंदिर के बगल में बुधवार की देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकानदार के अनुसार आग लगने की वजह संभवत: आकाशदीप है, ऐसे में आग की आशंका असावधानीवश होने का अनुमान है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा को सूचना दी गई। आस पास के लोग आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था कराई जिसके बाद काफी प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।