विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरजापुर के जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM (IST)

मीरजापुर के जंगल में लगी आग काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू।

मीरजापुर के जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू
मीरजापुर के जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू

मीरजापुर, जेएनएन। ड्रमंडगंज वन रेंज के बंजारी बीट के कंपार्टमेंट नंबर पांच वन क्षेत्र में मंगलवार की अपरान्ह तीन बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह को दी तो वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। वन दारोगा परमसुख मिश्र तथा वाचरों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। रेंजर ने बताया कि घास फूस के द्वारा आग फैल गयीं जिससे वनक्षेत्र को कुछ नुकसान हुआ। 

आग के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज अजय सिंह ने बताया कि आग महुआ बीनने वालों के द्वारा साफ-सफाई के चलते जगह जगह लगाई गई थी। जिससे आग फैलकर बढ़कर के वनक्षेत्र में लग गई। आग लगाने वालों को चिन्हित किया जाएगा जैसे ही पता चल जाता तो संबंधित के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जायेगा तथा वाचरों की ड्यूटी सुरक्षा कारणों से जंगल में लगा दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।