विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में रामनगर किले के मुख्‍य द्वार पर लगी आग, लाखो की पाइप जलकर खाक

By Jashwant SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

वाराणसी के रामनगर किले के पास कूड़े में आग लगने से लाखों रुपये की अंडरग्राउंड प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो ...और पढ़ें

वाराणसी रामनगर किले के पास आग लाखों की पाइप खाक।

वाराणसी रामनगर किले के पास आग लाखों की पाइप खाक।

HighLights

  1. रामनगर किले के पास कूड़े में लगी आग।

  2. लाखों रुपये की अंडरग्राउंड प्लास्टिक पाइप जली।

  3. सीसीटीवी में दो युवक आग लगाते हुए दिखे।

जागरण संवाददाता (रामनगर) वाराणसी। नगर क्षेत्र स्थित रामनगर किले के समीप काशिराज परिवार की खुली जमीन पर कूड़े में अवांछनीय तत्वों ने आग लगा दी कूड़े में लगी आग धीरे धीरे बढ़ने लगी आग समीप रखे बिजली विभाग के अंडरग्राउंड प्लास्टिक की पाइप में लग गयी जहां रखी लाखों रुपये की पाइप जलकर राख हो गयी।

घटना देर शाम 8 बजे की है किले के गेट के बांयी ओर काशिराज परिवार की 5 फ़ीट बाउंड्री के अन्दर बहुत दिनों से कूड़े का ढेर पड़ा था वही पास में रामनगर की गलियों में अंडरग्राउंड तार बिछाने वाली कंपनी के लाखों रुपये की प्लास्टिक पाइप रखी हुई थी।

देर शाम कुछ युवकों द्वारा कूड़े में आग लगा दी गयी धीरे धीरे आग बढ़ गयी और प्लास्टिक की पाइप उसकी चपेट में आ गया। आग तेज होने के साथ ही भयंकर लपटे उठने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया साथ ही स्थानीय दुकानदारों में भय बना रहा। दुकानदारों के बीच आग बढ़ने को लेकर अफरा तफरी मची रही।

शाम को तीन दमकल की गाड़ियों ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काशिराज परिवार के सुरक्षाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी दी गयी है। वहीं किले के मुख्य द्वार के सीसीटीवी कैमरों में दो युवक आग लगाते हुए दिखायी दे रहे है। शिनाख्त की जा रही है।

रामनगर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आग लगने का मूल कारण कूड़े में लगाया गया आग ही है। तहरीर के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। वहीं सड़क के नीचे तार बिछाने वाली कम्पनी एल एन्ड टी के कर्मचारियों का कहना है लगभग 4 लाख रुपये मूल्य का प्लास्टिक तार जलकर राख हो गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि मामले में संस्था की ओर से भी तहरीर दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।