वाराणसी में किसानों ने आनलाइन बुक कर दिया नौ हजार क्विंटल गेहूं का बीज
वाराणसी में रबी अभियान के तहत किसानों ने गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग में भारी उत्साह दिखाया है। आवंटित ...और पढ़ें

वाराणसी में किसानों ने रिकॉर्ड तोड़ गेहूं बीज की ऑनलाइन बुकिंग की।
HighLights
रबी अभियान के तहत गेहूं बीज की भारी बुकिंग हुई।
किसानों ने लक्ष्य से 200 क्विंटल अधिक बीज बुक किया।
चयनित किसान 19 नवंबर तक बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्तमान रबी अभियान के तहत अनुदान पर मिलने वाले गेहूं के बीज के किसानों ने बड़ी तादात में आनलाइन बुकिंग कराई है।जनपद को गेहूं के बीज के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 200 क्विंटल ज्यादा की बुकिंग हुई है। कृषि विभाग अब आवंटित बीज के वितरण में जुटा है।
रबी अभियान के तहत गेहूं बीज सामान्य वितरण योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर कुल 8813 क्विंटल बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया गया। गुरुवार तक कुल 9023.20 क्विंटल गेहूं के बीज की बुकिंग कराया जा चुका है।
इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बीज आवंटन के लिए किसानों का चयन भी पोर्टल के जरिए हो गया है। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा गया है। वे किसान संबंधित राजकीय कृषि भण्डार से गेहूं बीज ले सकते हैं। जो किसान 19 नवंबर तक बीज नहीं लेगा उसका अभ्यर्थन निरस्त कर वरीयता क्रम में प्रतीक्षा सूची के किसानों को यह बीज मिलेगा। लक्ष्य से ज्यादा बुकिंग होने से पोर्टल पर बुकिंग नहीं हाे रही है।
निजी दुकानों से भी लें बीज, परेशानी हो तो काल करें
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी क्षेत्रों में निजी विक्रेताओं के पास गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध है। जिन किसानों ने गेहूं बीज की बुकिंग नहीं कराया है वह निजी विक्रेता से प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई समस्या आती है तो कंट्रोल रूम के नंबर 9369560120 और 7007259547 पर अवगत करा सकते हैं।