Move to Jagran APP

बारिश में दिखी वाराणसी स्मार्ट सिटी की झूठी बुनियाद, सीवर में बह गया विकास : अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को वाराणसी में थे। सुबह छह बजे से हो रही लगातार बारिश में उन्होंने पिपलानी कटरा तिराहे पर गाड़ी रुकवाकर जलमग्न सड़कों पर पैदल चलकर काशी का हाल जाना। कहा कि स्मार्ट सिटी की झूठी बुनियाद की ब्रांडिंग को बारिश ने बहा दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 08:48 PM (IST)
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जलमग्न सड़कों पर पैदल चलकर काशी का हाल जाना।

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को शहर में थे। सुबह छह बजे से हो रही लगातार बारिश में उन्होंने पिपलानी कटरा तिराहे पर गाड़ी रुकवाकर जलमग्न सड़कों पर पैदल चलकर काशी का हाल जाना। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की झूठी बुनियाद की ब्रांडिंग को बारिश ने बहा दिया। क्योटो का फोटो दिखाकर सरकार ने केवल काशीवासियों को छलने का काम किया है। जलमग्न सड़कों पर सरकार का गुजरात माडल तैर रहा है। यहां विकास नहीं विनाश की नदियां बह रही हैं।

loksabha election banner

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पराड़कर स्मृति भवन में कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और व्यापारियों संग संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया है। कर्ज के बोझ से दबे व्यापारी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। पहले जापान के पीएम के साथ झूला-झूले और अब काशी को बदहाली में छोड़ दिए हैं। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरसों तेल की कीमत दोगुनी हो गयी है। किसान बदहाल है। नौजवानों से रोजगार देने के नाम पर छल हुआ। सरकार की प्राथमिकता ब्रांडिंग है। आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अब बस गिने चुने दिन हैं। भाजपा की विदाई तय है। व्यापारियों के हित की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। वहीं पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कुछ पूंजीपति सरकार चला रहे हैं। अभी हाल ही में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद में घोटाले की बात सामने आ रही है। पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा की इस सरकार में सबसे अधिक प्रताड़ित छोटे-मझले व्यापरी है। चंद पूंजीपतियों की सरकार चल रही है।अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में भारी घोटाला हुआ है। करोड़ों की हेराफेरी का मामला है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।व ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए। मोदी-योगी सरकार में जनता को धोखा ही मिला है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और सत्ता के दुरुपयोग से समाज का हर वर्ग परेशान है। कोरोना संकटकाल में भाजपा सरकार की भूमिका शर्मनाक रही है।भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12.94 प्रतिशत के सर्वोच्च स्तर पर बढ़ी मंहगाई से घरेलू अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़त से खाद्य सामग्री, परिवहन सभी महंगे हो गए हैं। नोटबंदी, जीएसटी ने व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया।

वापसी में उन्होंने चांदपुर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सीताराम केशरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.