विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या

By Vandana SinghEdited By:
Published: Fri, 31 May 2019 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 11:09 AM (IST)

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला मृतक कस्बे में मिठाई की दुकान पर मजदूरी करता था।

आजमगढ़ में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या
आजमगढ़ में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या

आजमगढ़, जेएनएन। महराजगंज के देवारा कदीम करिया का पूरा गांव निवासी रामप्यारे यादव (65) की गुरुवार रात बाजार से घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । मृतक कस्बे में मिठाई की दुकान पर मजदूरी करता था। रोज दोपहर तक घर का काम निपटा कर दुकान जाता और रात 10 बजे तक घर वापस लौटता था। रोज की भांति गुरुवार की रात बाजार से घर आ रहा था कि महेशपुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा देखकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को स्थानीय अस्‍पतााल ले गई जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापस चले आए।

      घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून गिरा था तथा शीशे के टुकड़े भी मिले जिससे लग रहा कि धारदार हथियार व शीशे की बोतल से हमला किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक का एकलौता पुत्र राजेश यादव  चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करता है ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।