जौनपुर में पंचायत के दौरान चली गोलियां और हुई पत्थरबाजी, भूमि व रास्ते के विवाद को लेकर इकट्ठा थे लोग
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव में रविवार दोपहर भूमि व रास्ते के विवाद को लेकर पंचायत के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष के फायरिंग करने से गांव में दहशत फैल गई।
जौनपुर, जेएनएन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव में रविवार दोपहर भूमि व रास्ते के विवाद को लेकर पंचायत के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष के फायरिंग करने से गांव में दहशत फैल गई।
उक्त गांव के गुलाम माली व रामजीत के बीच जमीन व रास्ते को लेकर लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। कई बार विवाद और समझौता हो चुका था। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों ने फिर पंचायत बुला रखी थी। कुछ देर बाद ही विवाद होने लगा। आरोप है कि रामजीत पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग झोंक दी,गोली शरीर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।क्षघटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पंचायत में जुटे लोग इधर-उधर भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि रामजीत ने 35-40 बाहरी युवकों को इकट्ठा किया था। जिसके चलते पंचायत का माहौल खराब हो गया।