डीआरएम से कर्मियों की समस्या का लिया संज्ञान, भरोसे के बाद मशाल जुलूस और घेराव स्थगित
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने प्रशासन से सकारात्मक वार्ता के बाद 18 नवंबर को प्रस्तावित मशाल जुलूस और डीआरएम कार्यालय ...और पढ़ें

डीआरएम से वार्ता के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस का आंदोलन स्थगित।
HighLights
प्रशासन से सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय।
कर्मचारी हितों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान पर बनी सहमति।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने मशाल जुलूस और घेराव टाला।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की वाराणसी मंडल कार्यकारिणी ने 18 नवंबर को प्रस्तावित मशाल जुलूस और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान और लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर सहमति बनने के बाद संगठन ने यह निर्णय लिया। एनआरईएमसी के महामंत्री अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) अभिनव कुमार सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
यह वार्ता प्रस्तावित आंदोलन से पहले आयोजित की गई थी। इसमें पीएनएम में उठाए गए लंबित मुद्दों, कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों और वर्तमान पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
संगठन ने कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान तथा कार्यस्थल पर भयमुक्त कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से एनईआरएमसी के प्रस्तुत ज्ञापन और उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया गया। कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर बनी सहमति के बाद संगठन ने 18 नवंबर को होने वाले मशाल जुलूस और डीआरएम कार्यालय घेराव को स्थगित करने का निर्णय लिया।