विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइएमए यूपी अधिवेशन में बनारस शाखा ने जीते 10 पुरस्कार डॉ अनुराग टंडन बने बेस्ट प्रेसिडेंट

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:34 PM (GMT+05:30)

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) उत्तर प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन में बनारस शाखा को 10 पुरस्कार मिले, जिसमें लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान भी शामिल है। शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव और डॉ. रितु गर्ग को भी पुरस्कार मिले।

आइएमए यूपी का बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड मिला डा. अनुराग टंडन को।

आइएमए यूपी का बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड मिला डा. अनुराग टंडन को।

HighLights

  1. बनारस शाखा को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार।

  2. डॉ. अनुराग टंडन को उत्तर प्रदेश का बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड।

  3. कुल 10 पुरस्कारों से सम्मानित हुई आइएमए बनारस शाखा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) उत्तर प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन में बनारस शाखा ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रयागराज में शनिवार को आयोजित अधिवेशन में शाखा को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि बनारस शाखा को लगातार दूसरी बार प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला।

प्रयागराज में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) यूपी का 91वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें आइएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डा. अनुराग टंडन को उत्तर प्रदेश का बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इनके नेतृत्व में शाखा ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के साथ विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए।

अधिवेशन में डा. अरुण कुमार त्रिपाठी को सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए बेस्ट सेक्रेटरी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रोफेसर डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव को अजय मेमोरियल कैंसर रिसर्च एवं अवेयरनेस अवार्ड प्रदान किया गया। डा. रितु गर्ग को बेस्ट लेडी डाक्टर का पुरस्कार मिला।

इसके अलावा शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डा. विशाल सिंह यादव और डा. अशोक सोनकर को प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष डा. केबीपी सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. पीके तिवारी, डा. भानुशंकर पांडेय, डा. आरके मिश्रा, डा. प्रभाकर शुक्ला और डा. संजय गर्ग ने सभी सम्मानित चिकित्सकों ने बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।