Corona virus in varanasi : डीरेका ने कर्मियों के लिए मास्क और हैंड सेनीटाइजर का किया निर्माण
Corona virus in varanasi डीरेका ने कर्मियों के लिए मास्क और हैंड सेनीटाइजर का किया निर्माण।
वाराणसी, जेएनएन। वैश्विक बीमारी कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए डीरेका अपने अस्पताल एवं आवश्यक ड्यूटी पर आने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए मास्क एवं WHO के फार्मूला के अनुसार हैंड सैनिटाइजर बना रहा है। अभी तक डीरेका ने 3000 मास्क एवं 30 लीटर हैंड सैनिटाइजर का निर्माण कर लिया है। आगे 3000 मास्क एवं 500 लीटर हैंड सैनीटाइजर बनाने की प्रक्रिया जारी है। मास्क का उत्पादन डीरेका के कर्मचारी अपने घरों में कर रहे हैं जबकि सैनिटाइजर का उत्पादन कारखाने में स्थित सीएमटी लैब में किया जा रहा है।
डीरेका के कर्मठ कर्मचारी पूरी लगन के साथ इस कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर बनने के उपरांत इसे आरपीएफ, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन्स एंबुलेंस, संरक्षा विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, विद्युत विभाग, ऑफिस एवं कारखाना के अन्य कर्मचारियों के बीच वितरित किया गया है जो इस समय आवश्यक ड्यूटी में कार्यरत हैं।