विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी के अन्नपूर्णा मंदिर में दीवाली उत्सव शुरू, फूलों से सजीं अन्‍नपूर्णेश्‍वरी

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:25 PM (IST)

काशी के प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर में धनतेरस और दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दीवाली उत्सव का शुभारंभ हो गया ...और पढ़ें

HighLights

  1. माता अन्नपूर्णा मंदिर में दीवाली उत्सव का शुभारंभ।

  2. भव्य फूलों से किया गया माता का आकर्षक श्रृंगार।

  3. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर काशी के प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर में दीवाली उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर माता अन्नपूर्णा का आकर्षक फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का माहौल है। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हुई है, जिसमें भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज ने बताया कि दिवाली धनतेरस के उपलक्ष में माता का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में भरतनाट्यम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। माता से प्रार्थना है कि धनतेरस पर पट खुले और ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होते रहें, जिससे काशी आने वाले सभी भक्तों को माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।