मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी भी डिजिटल, आनलाइन लिखी जाएगी दवाई और जांच
वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय में अब ओपीडी पूरी तरह डिजिटल हो गई है, जहां मरीजों की दवाएं और जांचें ऑनलाइन ...और पढ़ें

वाराणसी मंडलीय चिकित्सालय में डिजिटल ओपीडी शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।
HighLights
मंडलीय चिकित्सालय में ओपीडी अब पूरी तरह डिजिटल हुई।
दवाई और जांचें ऑनलाइन लिखी जाएंगी, रिपोर्ट मोबाइल पर।
बाहरी दवाएं लिखने पर रोक, भीड़ से मिलेगी मुक्ति।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अब मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी भी डिजिटल हो गई है। यहां आने वाले मरीजों की दवाई व जांच आनलाइन लिखी जा रही है। इसकी रिपोर्टिंग भी मरीजों के मोबाइल पर एसएमएस और वाट्सएप के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराई जाने लगी है।
चिकित्सालय में रोजाना 1500-1700 मरीज आते हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सचिव एवं एबीडीएम की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने ओडीपी में ई-प्रिस्क्रिप्शन को लेकर पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेशभर में एबीडीएम के विस्तार करने के लिए लिखित रूप से अधिकारियों कह चुकी हैं। इसी क्रम में मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश कुमार ने पूर्वांचल में सबसे पहले लागू की है।
नई व्यवस्था के तहत अब कोई डाक्टर बाहरी दवा नहीं लिख पाएगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल ओपीडी और ई-प्रिस्क्रिप्शन की शुरुआत मंडलीय चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग में डा. मृदुला मलिक के कक्ष से की गई है। वैसे तो जिले में पांच जिलास्तरीय चिकित्सालय, 14 सीएचसी और 38 पीएचसी है, लेकिन अन्य अस्पतालों ने इसका पालन करना शुरू नहीं किया है।
भीड़ और लाइन में लगने से भी मिलेगी मुक्ति
चिकित्सालय का प्रत्येक ओपीडी और इमरजेंसी का पंजीकरण पूर्ण रूप से 14 अंकों का यूनिक आइडी आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आधारित हो रहा है। एबीडीएम से सबसे पहले तो आप घर बैठे पर्चा बनवा सकते हैं। इसके बाद अस्पताल आते ही टोकन नंबर बताते ही पर्चे का प्रिंट निकल जाएगा।
इसके बाद डाक्टर के यहां ई-प्रिस्क्रिप्शन हो जाएगा। इसमें अब स्पष्ट रूप से दवा का नाम, डोज, समय की अवधि, चिकित्सक का नाम और बीमारी का नाम अब अंकित हो जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि लोग न सिर्फ भीड़ से बच पाएंगे। साथ ही कोई भी डाक्टर अब बाहर की दवा नहीं लिख पाएगा। लिस्ट के हिसाब से ही दवा लिखी जाएगी और मरीजों को वितरित की जाएगी।
एक से दूसरे ओपीडी में आसानी से भेज सकेंगे डाक्टर
किसी भी मरीज को अगर एक ओपीडी के अलावा किसी अन्य में दिखाना हो तो पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा। डाक्टर द्वारा लिखा गया मेडिकल रिकार्ड भी सुरक्षित रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रदेश समेत देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मरीज की चिकित्सकीय इतिहास व रिकार्ड आसानी से देखा जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।